Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

देवभूमि व्यापार मण्डल अल्मोड़ा नगर इकाई का चुनाव 25 फरवरी को

1001600623



अल्मोड़ा। देवभूमि व्यापार मण्डल, अल्मोड़ा की नगर इकाई के आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि देवभूमि नगर व्यापार मण्डल इकाई की चुनाव प्रक्रिया माँ नन्दादेवी मन्दिर परिसर के गीता भवन में चुनाव कार्यालय संचालित किया जायेगा। नगर इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं उपसचिव पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी को नामांकन पत्र फार्म बिक्री, 13 फरवरी को नामांकन पत्र जमा, 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी, 15 फरवरी को नाम वापसी, 16 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। 25 फरवरी को मतदान दिवस होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म बिक्री, नामांकन पत्र जमा करने, नामांकन पत्र जाँच, प्रत्याशी नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का समय प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक होगा। मतदान का समय प्रातः 09 बजे से 02 बजे तक होगा। उसी दिवस अपराह्न 03 बजे से मतगणना आरम्भ होगी एवं परिणाम सायं 06:30 बजे घोषित होगा। चुनाव संचालन समिति में वरिष्ठ व्यापारी दिनेश गोयल, हरेन्द्र वर्मा, दीप   लाल  साह, अनूप गुप्ता आदि व्यापारी शामिल हैं। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर अल्मोड़ा नगर इकाई के चुनाव की निष्पक्ष निगरानी के लिए शीघ्र ही चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव प्रभारी के नामों की घोषणा करेंगे।