चमोली(आरएनएस)। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नन्दादेवी राजजात के पड़ाव मार्ग के मानचित्र में सिद्ध पीठ देवराड़ा मंदिर को जोड़ने की मांग की गई है। नन्दादेवी राज राजेश्वरी सिद्ध पीठ देवराड़ा थराली के अध्यक्ष भुवन चन्द्र हटवाल ने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजा है। हटवाल ने कहा कि राज राजेश्वरीनन्दादेवी बधाण की डोली मां नन्दा की लोकजात की वापसी के समय होमकुंड से वापसी के बाद सिद्ध पीठ देवराड़ा मंदिर में विराजमान होती है। यह स्थान मां नन्दादेवी राज राजेश्वरी का पवित्र और सिद्ध पीठ है। इस सिद्ध पीठ को नन्दादेवी राजजात 2026 के पड़ाव स्थल और मानचित्र से जोड़ा जाय। यह मांग जनता की आस्था और भावना से भी जुड़ी है।
अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…
अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…
This website uses cookies.