पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सीओ लालकुआं के मुंशी को किया सस्पेंड

देहरादून। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर पुलिस महानिदेशक सख्त हैं। इसी कड़ी में आज नैनीताल के हल्द्वानी काठगोदाम सर्किट हाउस में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कुमाऊं मंडल के पुलिस के आला अधिकारियों के साथ अपराध पर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने सीओ लालकुआं के मुंशी द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने पर मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक माह और बढ़ा दिया है। गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि सीओ अपने हाथ से क्राइम रजिस्टर लिखेंगे। इसके अलावा गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जप्त करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचना पर अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी लंबित मामलों को वर्कआउट किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्मैक की तस्करी पर भी पुलिस ने काफी हद तक अंकुश लगा दिया है। अपराधी सलाखों के पीछे हैं, वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी तेजी से की जा रही है, इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने बताया की प्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

23 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

23 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

23 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

23 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

23 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.