Categories: अल्मोड़ा

योग को अनिवार्य विषय बनाना धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: डॉ नवीन भट्ट

चम्पावत।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष व चम्पावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने हाईस्कूल व इंटर मीडिएट में अनिवार्य विषय घोषित किये जाने पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग को अनिवार्य विषय बनाने की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही थी जिसे धामी सरकार ने पूरा किया। डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि इससे शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन आने के साथ गुणात्मक सुधार भी आएगा जिससे विद्यार्थी का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आध्यत्मिक विकास होगा। डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि विषय अनिवार्य के साथ ही इसमें योग के शिक्षकों को नियुक्त किया जाना चाहिये। योग वर्तमान समय में पूरे समाज की आवश्यकता है। सरकार द्वारा 119 डिग्री कॉलेजों में योग प्रशिक्षक के पदों को सृजित कर डिग्री/डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति दी जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने धामी सरकार के इस कदम की तारीफ करते हुए इसे मिल का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में शिक्षा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ नवीन भट्ट ने हाइस्कूल व इंटरमीडिट में योग शिक्षकों को नियुक्ति देने की मांग भी की।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

2 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

2 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

2 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

2 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.