देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया है कि है। उन्होंने सरकार पर डेंगू ओर आई फ्लू बीमारी को लेकर भी लापरवाह बने रहने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों में बीते डेढ़ महीने से आपदा आई हुई है। हरिद्वार में तो शहर से लेकर गांव तक जलभराव हुआ है। लेकिन सरकार के मंत्री कहीं भी आपदा पीड़ितों के बीच नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ रूट पर भी व्यापक नुकसान हुआ है। इससे तीर्थ यात्रियों के साथ ही आम लोग भी परेशान हैं। गुप्तकाशी हादसा में लापता लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। साथ ही पूरा चारधाम यात्रा मार्ग जगह जगह भूस्खलन की चपेट में हैं। लेकिन सरकार कंट्रोल रूम में मीटिंग करने की औपचारिकता भर निभा रही है। धस्माना ने कहा कि कोटद्वार पुल अवैध खनन के कारण बह गया, प्रदेश में ज्यादातर जगह आपदा के एक मुख्य वजह नदियों में किया जा रहा है अवैध खनन है। सरकार से देहरादून शहर में सड़कें तक नहीं बन पा रही है। धस्माना ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में डेंगू और आई फ्लू की बीमारी फैली हुई है। लेकिन सरकार इस मोर्चे पर भी नाकाम है। अस्पतालों में मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
अल्मोड़ा। जिले में मानसून सक्रिय होते ही प्रशासन ने एहतियात बरतने के निर्देश जारी कर…
अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में स्थानांतरण के माध्यम से चार नए प्रोफेसरों की नियुक्ति…
अल्मोड़ा। 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार…
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा स्थित मॉडल करियर सेंटर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार…
अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा…
This website uses cookies.