Categories: अल्मोड़ा

डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने संभाला अल्मोड़ा के सीएमओ का कार्यभार


स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को बताया प्राथमिकता
अल्मोड़ा। डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने अल्मोड़ा जनपद के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से जनपद के ग्राम नागेर, पोस्ट बिन्ता निवासी डॉ. तिवारी की शिक्षा भी उन्हीं के पैतृक क्षेत्र में हुई है। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज बग्वाली पोखर, अल्मोड़ा से की। नैनीताल जनपद में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रह चुके डॉ. तिवारी ने भारतीय सेना में भी सेवाएं दी हैं। स्वास्थ्य प्रशासन में उनके पास गहरा अनुभव है, जिसे वह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में लगाना चाहते हैं। कार्यालय में आयोजित पहली बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता दूरस्थ क्षेत्रों में पर्याप्त चिकित्साकर्मियों की तैनाती, अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं की सतत निगरानी रहेगी। डॉ. तिवारी ने बताया कि मेडिकल सुविधाओं के साथ ही एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए उन्होंने जलजनित रोगों की रोकथाम और त्वरित उपचार पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Harish Tripathi

Recent Posts

अल्मोड़ा : रोजगार में 49 अभ्यर्थी प्रारंभिक रूप से चयनित

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा स्थित मॉडल करियर सेंटर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार…

15 hours ago

562 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा…

15 hours ago

बिना टेंडर करीब 10 करोड़ 23 लाख रुपये के कार्य आवंटित करने पर  कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा बिना निविदा प्रक्रिया के करीब 10 करोड़ 23…

15 hours ago

धौलादेवी, लमगड़ा व भैसियाछाना की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

अल्मोड़ा। धौलादेवी, भैसियाछाना और लमगड़ा विकासखंडों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने…

2 days ago

नीट और पंतनगर विवि परीक्षा में शिवालिका चन्द ने हासिल की दोहरी सफलता

अल्मोड़ा। पातालदेवी निवासी शिवालिका चन्द ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर…

2 days ago

नगर के कपीना निवासी तोषित लोहनी बने सेना में लेफ्टिनेंट

अल्मोड़ा। नगर के कपीना निवासी तोषित लोहनी ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में आयोजित पासिंग…

2 days ago

This website uses cookies.