द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर जताई ख़ुशी

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में शनिवार, 23 जुलाई को चौघानपाटा में द्रौपदी मुर्मू के देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मिष्ठान वितरण किया गया। आदिवासी व अनुसूचित जनजाति समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी समाज की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन करवा कर यह साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों के विकास व समाज के उच्च पायदान पर स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचित होने से देश की मातृशक्ति का सम्मान बढ़ा है। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा की समाज के सामान्य परिवार से निकलकर संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत कर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद तक पहुंची हैं उन्होंने उनके इस सफर को आगे बढ़ाने में भारतीय जनता पार्टी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लता बोरा, दर्शन रावत, अजय वर्मा, मनोज जोशी, संजय साह रिक्खू, लीला बोरा, बीना नयाल, मीना नेगी, चंद्रा जोशी, मीना भैसोड़ा, प्रेमा मेर, रेखा आर्या, हीरा कनवाल, धर्मवीर आर्य, धर्मेंद्र बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, गोविंद मटेला, श्याम सिंह रावत, हरीश कनवाल, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, सलमान अंसारी, आशीष कुमार, रमेश लाल, नवीन बिष्ट, अजय वर्मा, मनीष जोशी, ललित मेहता, आशीष गुरुरानी, दीपक पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.