दुबई में पाकिस्तानियों ने उत्तराखंड के विशाल पर ढाए जुल्म, ऐसे हुई वतन वापसी

देहरादून(आरएनएस)।  भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बाद सीजफायर के बीच भी तनाव बरकरार है। दोनों देशों में गरमाए माहौल के बीच पाकिस्तानी युवकों के जुल्म के शिकार उत्तराखंड के एक युवक की कहानी सामने आई है। उधमसिंह नगर पुलिस ने इस युवक को पाकिस्तानी युवकों के चंगुल से निकाला है। युवक को नौकरी का झांसा देकर दुबई ले जाया गया था, लेकिन वहां उसके साथ पाकिस्तानी रूममेट्स ने तमाम जुल्म ढाए।
उत्तराखंड की उधम सिंह नगर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में युवक की तस्वीर शेयर की है। इसमें युवक अपने परिवार के एक सदस्य के साथ है। पुलिस ने बताया कि युवक अपने पाकिस्तानी रूममेट्स के उत्पीड़न का सामना करने के कारण घर आने की गुहार लगा रहा था। न्यूज9 की एक रिपोर्ट के अनुसार, विशाल नाम के युवक को समीर नाम के एक एजेंट ने दुबई भेजा था।
हालांकि, दुबई पहुंचने के बाद उसके पाकिस्तानी रूममेट्स ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और सिंधु जल संधि के तहत भारत से पाकिस्तान में पानी नहीं छोड़ने को लेकर उसे ताना मारना और परेशान करना शुरू कर दिया। इस दुर्व्यवहार की वजह से युवक बीमार पड़ गया। आखिरकार उसने अपने परिवार से बचाने की गुहार लगाई।  जब युवक ने बार-बार अपने परिवार से मदद मांगी तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने युवक को बचाने के लिए अभियान चलाया। रोजगार एजेंट का पता लगाया गया और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर विशाल को ढूंढकर घर लाया गया।
उत्तराखंड की उधम सिंह नगर पुलिस ने अपनी एक्स पर की गई एक पोस्ट में लिखा- ‘एसएसपी मणिकांत मिश्रा की कार्रवाई से दुबई में फंसे युवक को वापस भारत लाया गया है। परिवार ने एसएसपी का आभार जताया है। एजेंट के बहकावे में आकर वह दुबई चला गया था। वह लगातार वापस आने की गुहार लगा रहा था। उत्तराखंड के इस युवक को पाकिस्तानी रूममेट लगातार पानी नहीं देने के लिए परेशान कर रहे थे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

15 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

15 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

15 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

15 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

15 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.