Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सरकार और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की खुली पोल, अल्मोड़ा के लमगड़ा में पुल न होने के कारण स्कूल जाते समय सुवाल नदी में बही छात्रा


पनुवानौला-विकासखण्ड लमगड़ा के ग्राम ठानामठेना निवासी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनियान में कक्षा 9 वी में पड़ने वाली छात्रा ममता आर्या पुत्री शंकर राम आज सुबह अपने घर से विद्यालय को निकली थी। स्कूल जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली सुवाल नदी में पुल न होने के कारण नदी में जाना पड़ता है जिस कारण छात्र तेज पानी के बहाव के कारण बह गई। साथ मे जा रहे बच्चों व कक्षा 6 में पड़ने वाले छात्रा के भाई भी नदी में बहन को बचाने कूद गया। बच्चों की चीख सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुँच गए। जिससे छात्रा को सुरक्षित नदी से निकाल लिया गया, सूचना पर स्कूल स्टाफ भी मौके पर पहुँचा व छात्रा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना भेजा गया है। जहाँ छात्रा का उपचार चल रहा है। प्रधानाचार्य कैलाश सिंह डोलिया ने कहा नदी में पुल नही होने के कारण विद्यार्थियों की जान माल का खतरा बना रहता है। साथ ही वर्षा काल मे विद्यार्थियों की उपस्थिति न्यून होने के कारण शिक्षण कार्य भी बाधित रहता है।स्कूल पहुँचने के लिए रास्ते मे सुवाल नदी को पार करके जाना होता है, जहाँ पहले पुल बना था पर कई साल पहले वह पुल बह गया था जो आज तक नही बन पाया है जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में जान को जोखिम में डालकर जाना होता है।यह घटना कहीं ना कहीं सरकार और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।यदि इस जगह पर यह पुल पहले ही बन गया होता तो आज यह दुर्घटना नहीं होती।यह घटना स्पष्ट करती है कि आज भी गांव/देहात विकास के मामले में कितना पिछड़ा है और जनप्रतिनिधि ग्रामीण/देहात की जनता के लिए कितने गम्भीर हैं।