अल्मोड़ा। भाजपा नगर अध्यक्ष एवं लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू के प्रयासों से दुर्घटना का सबब बन रहा सेवानिधि के समीप के नाले का सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। जाखन देवी में सेवानिधि के बगल से गुजर रहे नाले के निर्माण की मांग भाजपा नगर अध्यक्ष एवं स्थानीय लोग लगातार उठा रहे थे। लेकिन कई माह पूर्व नाले को खोद कर कार्यदायी संस्था के द्वारा कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया था जिसमें गिरकर लगातार लोग चोटिल हो रहे थे एवं बरसात में लोगों को भय बना हुआ था कि बारिश का पानी उनके घरों में ना घुस जाए। इसको देखते हुए लगातार पिछले दिनों भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की। साथ ही साथ नगर पालिका के अधिशासी अभियंता से भी इस नाले के सुधारीकरण की मांग की। उनके प्रयासों के पश्चात जाखनदेवी स्थित सेवानिधि के बगल के नाले का निर्माण कार्य सिंचाई विभाग के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। सभी ने भाजपा नगर अध्यक्ष एवं स्थानीय सभासद अमित साह मोनू एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी, नामित सभासद अर्जुन बिष्ट, निवर्तमान सभासद मनोज जोशी, संजय जोशी, एन डी पांडे का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने भी लगातार भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ इस नाले के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए।
अल्मोड़ा : भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रयासों से नाले का सुधारीकरण कार्य हुआ प्रारंभ





