Categories: अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों से घुरसों में सड़क बनने के बाद पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी


अल्मोड़ा

आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों से घुरसो गांव में सड़क पक्की होने के बाद आज पहली बार गैस वितरण वाहन पहुंचा जिस पर गांव वालों ने कर्नाटक का आभार व्यक्त किया।विगत दिवस घुरसों ग्रामसभा के भ्रमण के दौरान पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए भवन स्वामी की मदद करने के लिए सम्बंधित को लिखे पत्र की प्रति ग्राम प्रधान के माध्यम से पीड़ित परिवार को सौंपी। इसके साथ ही उन्होने ग्रामवासियो को आश्वस्त भी किया कि हर परिस्थिति में वे ग्राम वासियों के साथ खड़े है। ग्रामवासियों के अनुरोध पर कि सड़क पक्की होने के कारण अब गैस सिलेंडर की गाड़ी यहां आनी चाहिये कर्नाटक ने तत्काल कुमाऊं मण्डल विकास निगम के अधिकारियों से नैनीताल दूरभाष पर बात कर घुरसो में तत्काल गैस की गाड़ी भिजवाने के सन्दर्भ में वार्ता की। जिसके परिणामस्वरूप आज गुरुवार को गैस सिलेन्डर की गाड़ी घुरसों में आयी और ग्रामवासियों ने गैस के सिलेंडर लिए। इससे ग्रामवासियों में अपार हर्ष व्याप्त था और गैस सिलेंडर की गाड़ी घुरसों में भिजवाने के लिए उन्होंने कर्नाटक का आभार भी व्यक्त किया। इसके साथ ही कर्नाटक से ग्रामवासियो ने बिजली के पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की भी मांग की। जिस पर कर्नाटक के द्वारा तत्काल विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता की गयी। जिस क्रम मे यथा शीघ्र बिजली का पोल अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जायेगा। इसके साथ ही कर्नाटक ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की तथा युवाओं को वालीबॉल किट भी वितरित किये।
कर्नाटक के द्वारा लगातार विधानसभा का भ्रमण कर दूरस्थ गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याएं जानी जा रही हैं तथा उनके निराकरण के लिए तत्काल सम्बन्धित से बात कर जन समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास भी किया जा रहा है।इसके साथ ही कर्नाटक के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लगातार युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की जा रही है एवं युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए उन्हें क्रिकेट, वालीबाल एवं फुटबाल किटों का वितरण भी किया जा रहा है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

6 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

6 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

6 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

6 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

6 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.