सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा एवं श्री कल्याणिका धर्मार्थ चिकित्सालय डोल के संयुक्त तत्वाधान में हुआ नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा एवं श्री कल्याणिका धर्मार्थ चिकित्सालय डोल के संयुक्त तत्वाधान में डोल में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 133 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में जांच के दौरान 15 लोगों में मोतियाबिंद, 01 में एनएलडी ब्लॉक, 03 में भैंगापन पाया गया। साथ ही 63 अन्य लोगों की नज़र की जांच भी की गयी। जिन्हें बाद में श्री कल्याणिका धर्मार्थ चिकित्सालय डोल द्वारा नि:शुल्क चश्मे वितरित किये जाएंगे। नेत्र विज्ञान विभाग, राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोडा के विभागाध्यक्ष डॉ एस दास गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत समुदाय के अधिकतम लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए डोल आश्रम के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रुचिका जोशी, डॉ हिमानी जेलखानी, जेआर चिंतन पंचपाल, कैंप कोओर्डिनेटर हेम बहुगुणा मौजूद रहे। वहीं श्री कल्याणिका चिकित्सालय डोल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ मंजरी तिवारी के निर्देशन और डॉ मनोज गिरी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट मनीष तिवारी, लैब टेक्नीशियन दीपक तिवारी, संजना पलड़िया, विजय जोशी, नवल रावत, पार्थ बहुगुणा आदि ने सहयोग प्रदान किया।






