Categories: अल्मोड़ा

24 फरवरी को मनाई जाएगी स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की 132वीं जयंती


अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और ‘जय हिंद’ का नारा देने वाले क्रांतिदूत स्वर्गीय राम सिंह धौनी की 132वीं जयंती आगामी 24 फरवरी को जिला पंचायत परिसर, धारानौला में मनाई जाएगी। समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें धौनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने जानकारी दी कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य बच्ची सिंह रावत, सालम मूल के नर्मदेश्वर वार्ड से निर्वाचित पार्षद आशा बिष्ट और खगमरा कोट से निर्वाचित पार्षद मधु बिष्ट को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता स्नेहा रजवार को भी सम्मानित किया जाएगा। रावत ने समारोह को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और कर्मचारी संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय धौनी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि समारोह में सूचना विभाग के तत्वावधान में नेहरू युवा क्लब, राजपुरा की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.