एफआरआई में एमटीएस की भर्तियां निरस्त

देहरादून। फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में मल्टी टास्किंग स्टाफ(एमटीएस) के पदों पर हुई भर्तियां निरस्त हो गई हैं। यूकेडी लगातार इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध कर रही थी। इस भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के बदले दूसरे के बैठने के मामले पकड़ में भी आए थे। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने बताया कि पुरानी भर्तियां निरस्त कर दी गई हैं। केवल वे लोग दोबारा परीक्षा में बैठ पाएंगे जिन्होनें अक्टूबर 2021 को परीक्षा दी थी। जल्दी ही दोबारा से परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी जाएंगी। दोबारा से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन इंस्टीट्यूट की वेबसाइट के लिंक पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए कोई फीस भी नहीं होगी। वहीं यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शिव प्रसाद सेमवाल ने टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियों में भी गड़बड़ियों का आरोप लगाया।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

53 minutes ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

54 minutes ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

56 minutes ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

57 minutes ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

59 minutes ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.