Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा की ओर से शहीद दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित


अल्मोड़ा। नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा की ओर से रविवार को शहीद दिवस इनवर्स एकेडमी संस्थान अल्मोड़ा में मनाया गया। जिसमें संस्थान के प्रदेश प्रमुख ने बच्चों को आजादी के महत्व के बारे में बताया। उसके बाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर महक लटवाल, द्वितीय जसविंदर कौर, तृतीय स्थान पर बबीता आर्या रही। इनवर्स एकेडमी संस्थान के स्टेट हेड अरविंद पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन संदीप सिंह नयाल ने किया। इस दौरान स्वयं सेवी महेंद्र सिंह माहरा, पूजा बिष्ट, अमित फर्त्याल, विवेक सुयाल, शिवानी, नीता, मनप्रीत, सुधा,हेमंत आदि लोग उपस्थित थे।