Categories: टिहरी

घटते ग्लेशियर से निपटने को हिमालयी राज्य करे पैरवी: किशोर

नई टिहरी(आरएनएस)।   टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि देश-दुनिया में घटते ग्लेशियर और बढ़ते जल संकट को देखते हुए हिमालयी राज्यों, देशों को मिलकर पैरवी करनी जरूरी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमालय और गंगा के सबसे बड़े हिमायती हैं। यदि उन्होंने इस आंदोलन को लीड कर दिया तो, निश्चित ही अंतरराष्ट्रीय विरादरी को इस महत्वपूर्ण विषय पर एकमत होकर निर्णय लेना पड़ेगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हालात यही रहे तो 2050 तक हिमालयी नदियां जलविहीन हो जाएंगी। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता पानी में नीचे होंगे। बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए टिहरी विधायक और हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ अभियान वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि हिमालय सहित अन्य पर्वतों में ग्लेशियर लगातार सिकुड़ रहे हैं। 22 मार्च को संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व जल दिवस मनाता है। इस बार की थीम ग्लेशियरों कर वर्तमान स्थिति रखी गई है। जिसके लिए वह 22 मार्च को दिल्ली में उत्तराखंड के सांसदों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों और संत समाज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। हिमालय पर एक तिहाई बर्फ खत्म हो चुकी है। आलम यह है कि इस पर्वतमाला पर बर्फ की पतली परत 3 गुना बढ़ गई है। एवरेस्ट में बर्फ की मोटाई 150 मीटर प्रतिवर्ष कम हो रही है। विधायक ने कहा कि 2002 तक नई टिहरी में 6 फुट तक बर्फ पड़ती थी, जो बीते एक दशक से लगभग गायब है। कहा कि महाकुंभ भी टिहरी बांध के कारण संपन्न हो पाया। 200 क्यूसेक पानी टिहरी बांध से डिस्चार्ज करने पर ही सदी का सबसे बड़ा सनातन आयोजन संपन्न हुआ। ऐसे में सभी को मिलकर इस समस्या के लिए आगे आना पड़ेगा। सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, इंग्लैंड जैसे देश भी पिघलते ग्लेशियरों के कारण पानी के नीचे होंगे। बेंनजुएला में ग्लेशियर समाप्त हो गए हैं। स्विट्जरलैंड की स्थिति भी खराब है। किशोर ने कहा कि उन्होंने अवधेशानंद गिरी, कैलाशानंद, चिन्मय पांड्या, हरि चेतन ब्रह्मचारी सहित इस क्षेत्र के एक्सपर्ट बीएन नवलावाला, अविनाश मिश्रा से भी बात की है। दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता को भी यमुना के संबंध में चर्चा करेंगे। उत्तराखंड ही 63 प्रतिशत जल पूरे देश को देता है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, चंबा मंडल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।

Harish Tripathi

Share
Published by
Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

16 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

16 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

16 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

16 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

16 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.