अल्मोड़ा। हिंदी दिवस के अवसर पर चेतना बिष्ट को सम्मानित किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज रैंगल विकासखंड हवालबाग जनपद अल्मोड़ा की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी चेतना बिष्ट को हिंदी विषय में 99 अंक प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा सम्मानित किया गया। कुमारी चेतन की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद जोशी व सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है एवं उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
जीआईसी रैंगल की छात्रा चेतना हुई सम्मानित





