अल्मोड़ा
मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्राओं ने मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023/ 2024 के लिए चयन हेतु ट्रायल शारीरिक दक्षता परीक्षण में भाग लिया। प्रथम चरण के लिए अंशिका बिष्ट कक्षा 3, ट्यूलिप पंत कक्षा 4, जया बिष्ट कक्षा 5, अस्मिता पांडे कक्षा 6, अवनि बिष्ट कक्षा 7, माही बिरोरिया कक्षा 7, लक्षिता कक्षा 8, वर्षा मेहता कक्षा 8, रिया बोरा कक्षा 8, प्रज्ञा कठायात कक्षा 8 जैसी बालिकाएं ने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रथम चरण में इन छात्राओं को चयनित किया गया था। वर्ष 2022-2023 के लिए भी मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन उदयीमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत 4 छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और छात्रवृत्ति की योजना में चयनित हो गए थे।
मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने इन छात्राओं को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके अलावा, जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए दिनांक 1 अगस्त से 10 अगस्त तक सीमकनी खेल मैदान अल्मोड़ा में आयोजित होने की जानकारी भी दी गई। इसमें बालक वर्ग के छात्र विभिन्न आयु वर्ग में अपना प्रदर्शन करेंगे।इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्रवृत्ति योजना के तहत चयन होने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें अधिक उत्साह और प्रोत्साहन मिलेगा और वे अपनी खेलने की क्षमता को निखार सकते हैं। इस प्रतियोगिता के द्वारा विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स के माध्यम से अधिक आत्मविश्वास, नैतिकता, दृढ़ता, और सहनशीलता का विकास होगा। शहर के गणमान्य लोगों ने जताया हर्ष।
अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…
अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…
अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…
अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
This website uses cookies.