यह पहाड़ बनाम मैदान नहीं, बल्कि उत्तराखंडियत बनाम भाजपा की लड़ाई: गोदियाल

देहरादून(आरएनएस)।   सदन में मंत्री प्रेमचंद की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के बाद भाजपा की ओर से अभी तक कार्रवाई नहीं किए जाने के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह सवाल भाजपा और उसके केंद्रीय नेतृत्व से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से प्रकरण में कार्रवाई करने के बजाए उल्टा जनता को ही धमकाया जा रहा है। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह पहाड़ बनाम मैदान की लड़ाई नहीं है। जैसा कि कुछ लोग इस उस दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे शब्दों से उत्तराखंड का ही नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यह पहाड़ बनाम मैदान नहीं, बल्कि उत्तराखंडित बनाम भाजपा की लड़ाई है। यहां एक व्यक्ति ने एक बड़े वर्ग को गाली दी है और भाजपा संगठन और सरकार उसका बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले हर व्यक्ति, चाहे वह पहाड़ का हो या मैदान का, सभी को सम्मान का अधिकार है। इस मौलिक अधिकार का हनन करने के लिए कोई भी व्यक्ति अधिकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की दो पहचान होती हैं, एक राष्ट्रीयता की और दूसरी क्षेत्रीयता की। सभी को अपनी अपनी क्षेत्रीय पहचान पर गर्व होता है, फिर चाहे वह पहाड़ का हो या मैदान का। लेकिन किसी को भी इस पहचान को गाली देने या अपमान करने का अधिकार नहीं है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

4 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

4 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

4 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

5 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.