Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया लोकपर्व हरेला


अल्मोड़ा। जनपद में जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संतुलन का प्रतीक लोकपर्व हरेला धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और देव मंदिरों में बोया हरेला काटा। उसे देवताओं को चढ़ाया और घरों में मीठे पकवान बनाए। बच्चे पर्व पर खुश नजर आए। इस मौके पर विभिन्न जगहों पौधारोपण किया गया।
सोमवार को हरेला पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। देव मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। दस दिन पूर्व घरों में बोया हरेला देवताओं के साथ ही लोगों को भी चढ़ाया गया। दादा-दादी, ताऊ-ताई और बुजुर्ग हरेला चढ़ाते समय, जी रया, जागि रया.. आदि का आर्शीवाद दिया। इस मौके पर ससुराल से पहुंची विवाहित बहनों ने भाइयों को आशीर्वचन के साथ हरेला लगाया। भाइयों ने बहनों को यथोचित दक्षिणा और उपहार भेंट किए। लोगों ने इस पर्व पर अनेक पकवान बनाकर मंदिर में अर्पित कर पास पड़ोस में प्रसाद बांटा।