Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हेवल नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया

नई टिहरी(आरएनएस)।  राजकीय महाविद्यालय खाड़ी और राजकीय इंटर कालेज जाजल के छात्र-छात्राओं ने नमामि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को हेवल नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण व संवर्द्धन की अपील आमजनों से की। छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर आम लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्राचार्य डा. अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में नमामि गंगा की शपथ ली। इसमें गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। नोडल अधिकारी डा. मीनाक्षी ने स्वच्छता पखवाड़े की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. निरंजना शर्मा, डा. ईरा सिंह, डा. शन्नोवर, मीना सहित कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।