Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कुमाऊं महोत्सव: सातवें दिन इंदर आर्या की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग


अल्मोड़ा। कुमाऊं महोत्सव 2025 के सातवें दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक मंच पर लोक कला और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्टार नाइट की शुरुआत प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या की प्रस्तुतियों से हुई। ‘गुलाबी शरारा’, ‘शावरी शावरी’, ‘एके-47 हाथ मा’ और ‘कुर्ती तेरी लाल’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। इसके बाद अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध नृत्यांगनाओं सांची वर्मा और पलक तिवारी ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत कर दिया। मां अम्बे इंस्टीट्यूट की ओर से दी गई सामूहिक प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान हर्षित टम्टा को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। महोत्सव के इस रंगारंग आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, एक्सेस लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक परितोष जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पांडे, द्रोणाचार्य सम्मान से विभूषित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, प्रांतीय व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज और नगर अध्यक्ष कांग्रेस अल्मोड़ा ताराचंद जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *