Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जागेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा का जोरदार स्वागत

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा के पहली बार जागेश्वर विधानसभा आगमन पर क्षेत्रीय जनता, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। खोला सीट से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं हेमा गैड़ा जब पहली बार क्षेत्र पहुंचीं, तो मनिआगर, तोली, पनुवानौला, आरतोला, गुरडाबाज, गैंगहट, धौलादेवी, दन्या, ध्याड़ी, बसोली, भनोली और गुणादित्य सहित अनेक गांवों में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। जगह-जगह महिलाओं ने मंगलगीत गाकर और आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि यह पूरे जागेश्वर विधानसभा के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि खोला सीट से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं हेमा गैड़ा को भाजपा ने केवल प्रत्याशी के रूप में नहीं, बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पद से सम्मानित किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डी.के. जोशी, महेंद्र सिंह मेहरा, हेम चंद्र पांडे, हरीश प्रसाद, गोधन सिंह, राजेंद्र रौतेला, प्रताप सिंह, जीवन सिंह, हेमंत शाह, खीम सिंह, हरीश नेगी, भरत जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। जनता और कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।