Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

1001600623

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों सड़कों का फीता काटकर विधिवत शिलान्यास किया गया। राज्य योजना के तहत चायखान से धुवासिमल मोटर मार्ग की किमी 0.5 से लेकर उटेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसकी लंबाई 3 किलोमीटर है और इसके लिए 188.09 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त चायखान-धुवासिमल मोटर मार्ग के किमी 12 से निराई ग्राम पंचायत तक लगभग 1.75 किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण एवं अन्य कार्य किए जाएंगे, जिसके लिए 178.36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। शिलान्यास के अवसर पर विधायक मोहन सिंह महरा ने कहा कि दोनों सड़कों के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। अब इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और यह विकास की दिशा में एक अहम कदम होगा। स्थानीय जनता में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड़वाल, जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दिनेश पांडे, हरीश सिजवाली, श्याम नारायण पांडे, हरीश बोरा, देवकी देवी जिला पंचायत सदस्य, दीवान सिंह, राम सिंह, बहादुर सिंह, मोहन सिंह समेत अनेक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।