Categories: अल्मोड़ा

जितेन्द्र बोरा बने मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एसोसिएशन के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष



अल्मोड़ा। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने जितेन्द्र सिंह बोरा को मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एसोसिएशन का अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भैसोड़ा ने बताया कि जितेन्द्र बोरा वर्तमान तक संगठन के जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बोरा के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा कर्मचारी मिनिस्ट्रीयल संगठन के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी लामबंद होकर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है जिसे उनसे नहीं छीना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अल्मोड़ा से भी हजारों की तादाद में कर्मचारी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं कर देती, कर्मचारी अपनी मांगों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। पुष्कर भैसोड़ा ने कहा कि किसी भी स्थिति में कर्मचारी के हितों का अहित नहीं होने दिया जाएगा और उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कर्मचारी इस पुरानी पेंशन की लड़ाई में एक साथ हैं और बड़ी मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.