Categories: अल्मोड़ा

संस्कृति और सनातन के प्रचार प्रसार के लिए अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक घर तक सुन्दरकाण्ड पहुंचायेंगे पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक


अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अल्मोड़ा विधानसभा के सत्तर हजार परिवारों में संस्कृति एवं सनातन के प्रचार प्रसार के लिए सुन्दरकाण्ड वितरित करेगें। आज मंगलवार के दिन इक्यावन हजार सुन्दरकाण्ड की पुस्तकों के साथ कर्नाटक ने इस कार्य का शुभारंभ किया। कर्नाटक ने कहा कि भगवद इच्छा से अभी उनके द्वारा सुन्दरकाण्ड पुस्तकों का वितरण अल्मोड़ा विधानसभा में किया जा रहा है और आगे हनुमान जी का आर्शीवाद रहा तो वे इसके बाद पूरे कुमाऊं मण्डल और उसके बाद समूचे उत्तराखंड में प्रत्येक परिवार तक सुन्दरकाण्ड की पुस्तक वितरित करेंगे। कर्नाटक ने कहा कि हम लोगों की ये नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन से जोड़ने का कार्य करें, इससे जहां एक ओर हमारा युवा अपनी संस्कृति को गहराई तक जानने का प्रयास करेगा वहीं नशे जैसी बुरी आदतें भी उससे दूर रहेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रामलीलाओं से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहेगा ऐसे में प्रत्येक परिवार तक सुन्दरकाण्ड पहुंचाकर वे विशेष तौर पर युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। रामलीलाओं मे भी सुन्दर काण्ड वितरित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढी नशे की गिरफ्त में है, इस युवा पीढी को सन्मार्ग की तरफ प्रेरित करने के लिये यह एक अभियान है। उन्होंने बताया कि अभी 51 हजार पुस्तिकाये प्रकाशित की गई है इन्हें वितरित करने का कार्यक्रम अनवरत रूप से चलता रहेगा, यह कार्यक्रम एक गैर राजनैतिक कार्यक्रम है। कर्नाटक ने बताया कि वे अपनी आय का 25 प्रतिशत हिस्सा अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी कार्यों में लगाते है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक खोला रामलीला मंच में रक्षाबंधन से रामलीला की तालीम प्रारंभ कर दी गयी है जो भी युवा एवं लोग रामलीला के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित करना चाहते हैं तो कर्नाटकखोला रामलीला कमेटी उन्हें मंच देगी। इसके लिए वे रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रेसवार्ता में कर्नाटक के साथ देवेन्द्र कर्नाटक, रमेश जोशी, हंसा दत्त कर्नाटक, राकेश सिंह बिष्ट, हेम जोशी, प्रकाश मेहता, वीरेंद्र सिंह, रोहित शैली, मनीष तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

13 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

14 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

14 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

14 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

14 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.