कर्णप्रयाग में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

चमोली(आरएनएस)। कर्णप्रयाग तहसील के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आतंक ने लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि बंदर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। बंदरों के खौफ से लोग घरों से बाहर निकलने में भी डरते हैं। यह समस्या पहाड़ी क्षेत्रों में आम हो गई है। बंदरों की बढ़ती संख्या ने लोगों के लिए चुनौती पैदा कर दी है। कर्णप्रयाग, सिमली, लंगासू, सिरोली, भटोली, आदिबदरी सहित गांवों में बंदर परेशानी का सबब बने हैं। कैलाश खंडूड़ी, गोपी डिमरी, बीरेंद्र कुमार, जितेंद्र पंवार, दिनेश थपलियाल, अनिल राणा, अरूण मिश्रा व संतेंद्र पुंडीर का कहना है कि बंदर गांवों में फसलों व सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाजारों में बंदर लोगों को काटने आ रहे हैं। बंदरों के कारण छोटे बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। कई लोगों कों अब तक बंदर काट चुके हैं। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन को कारगर कदम उठाने की जरूरत है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.