Categories: चमोली

कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह बने नगर पालिकाध्यक्ष

चमोली(आरएनएस)।  नगर निकाय चुनाव में कर्णप्रयाग पालिका परिषद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश शाह विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के रामदयाल को 84 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और विजय जुलूस निकालकर जनता का आभार जताया। गणेश शाह ने 1074 और रामदयाल ने 987 मत प्राप्त किए। शनिवार को जिला मुख्यालय में सुबह आठ बजे से मत पत्रों की की गिनती शुरू हुई। करीब 10 बजे से कर्णप्रयाग नगर पालिका के परिणाम आने शुरू हुए। पहले चरण की मतगणना में भाजपा के गणेश शाह कांग्रेस प्रत्याशी राम दयाल से 57 मतों से पीछे थे, लेकिन उसके बाद गणेश शाह ने बढ़त बनाई और दोपहर करीब ढाई बजे चुनाव परिणाम आने पर उन्होंने 84 वोट से जीत हासिल की। गणेश शाह को 1074, रामदयाल को 987, निर्दलीय अनीता देवी को 835, अनिल कुमार 748, गजपाल सोनी को 155, बसंती देवी को 131, घनश्याम को 46, शिशुपाल लाल को 43 और जयप्रकाश को 11 वोट मिले। 24 मतदातओं ने नोटा का बटन दबाया।
वहीं, शाम को अध्यक्ष पद पर विजयी गणेश शाह सहित सभाषद पद पर जीते प्रत्याशियों के कर्णप्रयाग पहुंचने पर उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि भाजपा की जीत जनता के विकास की जीत है। लोगों ने भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया है। वहीं, अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर चुके गणेश शाह ने जनता का आभार जताकर कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों से मुझे चुना है उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

12 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

12 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

12 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

12 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

12 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.