Categories: चमोली

कर्णप्रयाग में नदी से शव बरामद

चमोली(आरएनएस)।  बुधवार को कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम के पास पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि संगम पर अलकनंदा नदी के पास एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवान रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अलकनंदा नदी में पत्थरों के बीच फंसे शव को नदी से निकाला। एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय शमशेर सिंह पुत्र इंद्र सिंह, निवासी खाल सरमोला थाना पोखरी के रूप में की गई। वहीं, थाना पुलिस के अनुसार मृतक के 17 जनवरी को लंगासू से नदी में कूद मारने की सूचना मिली थी। उसके बाद उसकी खोजबीन लगातार जारी थी। बुधवार को संगम के पास पत्थरों के बीच मृतक का शव दिखाई दिया और फिर शव को निकालकर पंचनामा आदि किया गया।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

7 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

7 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

7 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

7 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.