केदारनाथ धाम में अनावश्यक ढोल एवं अन्य वाद्य यंत्रों के साथ ही आतिशबाजी पर रोक लगाने की मांग

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ की संवेदनशीलता के साथ ही यहां की धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए केदारसभा ने धाम में अनावश्यक ढोल एवं अन्य वाद्य यंत्रों के साथ ही आतिशबाजी पर रोक लगाने की मांग की है।  इस बावत केदारसभा ने बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है।   बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को दिए ज्ञापन में केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री अंकित सेमवाल ने कहा कि केदारनाथ धाम में आए दिन यहां की धार्मिक मान्यता को प्रभावित करने के कार्य किए जाते रहे हैं।  धाम में अनावश्यक ढोल वादन, वाद्य यंत्रों व ध्वनियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए।  उन्होंने कहा दीपावली के मौके पर भी केदारनाथ धाम में दीपक जलाएं किंतु आतिशबाजी से इस पवित्र स्थल में प्रदूषण बढ़ेगा जो हिमालय के काफी घातक होगा।
केदारसभा के पदाधिकारियों ने कहा पुराणों में केदारनाथ धाम के महत्व को लेकर कहा गया है कि यह स्थान विशाल हिमखंडों एवं ग्लेशियरों एवं दलदल भूमि के बीच है।  यहां के धार्मिक और वैज्ञानिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक वाद्य यंत्रों की आवाज एवं दीपावली पर आतिशबाजी पर रोक लगाई जानी चाहिए।  उन्होंने कहा केदारसभा की इस जायज मांग पर बदरी-केदार अपने स्तर से सकारात्मक कार्यवाही करेगी।

तीन नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ के कपाट:
बता दें इस वर्ष की चारधाम यात्रा के बस कुछ ही दिन बचे हैं।  इस वर्ष भी केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परंपरा के अनुसार शीतकाल के लिए तीन नवंबर को भाईदूज के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे।  17 नवंबर को मिथुन लग्न में रात नौ बजकर सात मिनट पर पूरे विधि-विधान से भगवान बदरी विशाल मंदिर के कपाट भी बंद कर दिये जाएंगे।  गंगोत्री मंदिर के कपाट आगामी 2 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर बंद हो जाएंगे और यमुनोत्री मंदिर के कपाट भाईदूज के पर्व आगामी 3 नवंबर को बंद होंगे।  भगवान मदमहेश्वर के कपाट भी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

Harish Tripathi

Share
Published by
Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

15 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

15 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

15 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

15 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

15 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.