रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टरों की वापसी के साथ अब घोड़े-खच्चरों की भी वापसी होने लगी है। बाहरी प्रदेशों और जिलों से आए करीब 5 हजार घोड़े-खच्चर केदारनाथ यात्रा से लौट गए हैं। जी मैक्स के अनुसार अब यात्रा मार्ग में महज 2800 घोड़े-खच्चरों का ही संचालन हो रहा है। यात्रा में अब तक घोड़े-खच्चरों से 58 करोड़ 38 लाख रुपये का कारोबार हुआ है।
6 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में कुल 8500 घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण हुआ था। इसमें रुद्रप्रयाग जनपद से 3300 घोड़े-खच्चर थे, जबकि अन्य प्रदेश और जनपदों से 5200 घोड़े-खच्चर शामिल थे। इस यात्रा में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के अलावा चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले से घोड़े-खच्चर केदारघाटी पहुंचे। जबकि बाहरी प्रदेशों से यूपी, जम्मू, हिमाचल, चंडीगढ़ आदि जगहों से भी घोड़े-खच्चर पहुंचे। घोड़े-खच्चरों का कारोबार देख रही जी मैक्स कंपनी के प्रबंधक खुशाल सिंह ने बताया कि अभी तक घोड़े-खच्चरों से कुल 2 लाख 80 हजार 491 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ जाना-आना किया, जिससे कुल 58 करोड़ 38 लाख का कारोबार हुआ है। इसमें 53 करोड़ 65 लाख की धनराशि घोड़ा-खच्चर मालिकों को गई है। जबकि 4 करोड़ 20 लाख का लाभ प्रशासन को हुआ है।
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
अल्मोड़ा। जिले में मानसून सक्रिय होते ही प्रशासन ने एहतियात बरतने के निर्देश जारी कर…
अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में स्थानांतरण के माध्यम से चार नए प्रोफेसरों की नियुक्ति…
अल्मोड़ा। 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार…
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा स्थित मॉडल करियर सेंटर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार…
अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा…
This website uses cookies.