खेल विवि का शिलान्यास 29 अगस्त तक सुनिश्चित करें

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश सरकार किसी भी सूरत में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी में जुटी है। इसे सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। बता दें कि प्रदेश में पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री की मुख्य घोषणाओं में शामिल है। विश्वविद्यालय विधेयक को संशोधन के बाद राज्यपाल पहले ही अधिसूचित कर चुके हैं। हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी है। लेकिन इसमें कुछ बिंदुओं पर राज्य सरकार के प्रस्ताव पर वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने आपत्ति जताई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस बारे में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वह अपनी देखरेख में वन विभाग के राज्य और केंद्र के अधिकारियों की बैठक जल्द से जल्द आयोजित करें और इन आपत्तियों को निस्तारित कराएं। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करने को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पत्र में इसके अलावा 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने और पदक विजेताओं को नगद इनाम धनराशि दिए जाने के मामलों में भी त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

5 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

5 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

5 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

5 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

5 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.