# Apna Uttarakhand News > अपना उत्तराखंड न्यूज ## Posts - [बुजुर्ग महिला का भतीजा ही निकला हत्यारा](https://apnauttarakhand.news/bujurg-mahila-ka-bhatija-hi-nikla-hatyara/): रुद्रपुर। देवभूमि कॉलोनी में 65 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चंद रुपयों के लालच में महिला के सगे भतीजे ने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार सितारगंज रोड स्थित देवभूमि कॉलोनी में रहने वाली जानकी चंद, पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद, की 18 फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। वह घर में अकेली रहती थीं और सत्संग से जुड़ी थीं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, फिंगर प्रिंट जुटाए और […] - [शुक्र बाजार में दो पक्षों में मारपीट, सरेआम लहराए तमंचे](https://apnauttarakhand.news/shukra-bazar-me-2-paksho-me-maarpeet/): रुद्रपुर(आरएनएस)।   शुक्रवार दोपहर युवकों के दो गुटों में हुए विवाद के बाद रात में शुक्र बाजार में एक पक्ष ने मारपीट कर दहशत फैलाने के लिए बाजार में सरेआम तमंचे लहराए। इससे दुकानदारों और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर फौजी मटकोटा में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। रात में एक पक्ष मेट्रोपोलिस मॉल के पीछे लगने वाले साप्ताहिक शुक्र बाजार में पहुंचा और दुकानों के सामने तमंचे लहराने लगा। सूचना मिलने पर एसआई चंदन सिंह बिष्ट और एसआई दीपक […] - [देहरादून में प्रदेश के पहले 'आंचल कैफे प्लस' का शुभारंभ](https://apnauttarakhand.news/dehradun-me-pradesh-ke-pahle-aanchal-cafe-plus-ka-shubharambh/): देहरादून(आरएनएस)। रायपुर रोड स्थित दुग्ध संघ देहरादून परिसर में प्रदेश के पहले ‘आंचल कैफे प्लस’ शुरू हो गया। इसका शुभारंभ काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि उपभोक्ताओं को आंचल दूध और उससे निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कैफे की स्थापना की गई है । उन्होंने इसे विभाग का सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे आंचल ब्रांड को नई पहचान मिलेगी और भविष्य में अन्य जनपदों में भी ऐसे कैफे खोले जाएंगे। कैफे के संचालन के लिए तरूण एन्टरप्राईजेज कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। कहा कि […] - [पिटकुल एमडी की नियुक्ति पर यूकेडी ने उठाए सवाल](https://apnauttarakhand.news/pitcul-md-ki-niyukti-par-ukd-ne-uthaye-sawaal/): देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल ने पिटकुल के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति रद्द किए जाने के बाद राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को पार्टी की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत केन्द्रीय कार्यालय कचहरी रोड में हुई प्रेसवार्ता में कहा कि उच्च न्यायालय ने 18 फरवरी को पारित आदेश में प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए सरकार को अंतरिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ताओं द्वारा नियुक्ति अधिनियम के नियम 9 ए व 9ए(4) के उल्लंघन का मामला उठाया गया था, जिसे […] - [मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी](https://apnauttarakhand.news/mausam-vibhag-ne-kisano-ko-fasalo-ki-sinchai-karne-ki-salaah-di/): हरिद्वार(आरएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है। इस वजह से मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को सिंचाई करने और कीटों, रोगों के संक्रमण से बचाव के लिए फसलों का निरीक्षण करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 फरवरी तक जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ दिन में सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने […] - [बाइक-स्कूटर की भिड़ंत में रेलवे तकनीशियन की मौत, तीन घायल](https://apnauttarakhand.news/bike-scooter-bhidant-me-railway-technician-ki-maut/): हरिद्वार(आरएनएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना औद्योगिक इलाके में हिल बाईपास मार्ग पर शनिवार को मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर में रेलवे के तकनीशियन की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को हालत नाजुक होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। यह हादसा शुक्रवार रात दस बजे हिल बाईपास स्थित मारुति ट्रू वैल्यू स्टोर के सामने हुआ। कापुर भट्टपुरा, थाना रजतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी मोनित इन दिनों ज्वालापुर में रेलवे स्टेशन पर तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। वह स्कूटर से ड्यूटी के लिए हरिद्वार की […] - [हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप](https://apnauttarakhand.news/sth-ke-sahayak-professor-par-lagaye-utpeedan-ke-aarop/): हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छात्र-छात्राओं और कुछ डॉक्टरों ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को संबोधित 17 बिंदुओं का शिकायत पत्र तैयार किया है और जांच की मांग की है। प्राचार्य की अनुपस्थिति के चलते छात्रों ने फोन पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार छात्र शुक्रवार को शिकायत पत्र लेकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनके देहरादून प्रवास पर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। अब शनिवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएगा। प्राचार्य की […] - [मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान](https://apnauttarakhand.news/car-aniyantrit-hokar-500-feet-khai-me-giri/): देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया। पुलिस के अनुसार 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि मसूरी झील से करीब 500 मीटर आगे भट्टा गांव की ओर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से पुलिस बल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा। साथ ही फायर सर्विस और एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि […] - [प्रोफेसर नितिका कौशल 'भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026' से सम्मानित](https://apnauttarakhand.news/professor-neetika-kaushal-bharat-sree-rashtriy-ratna-puraskar-se-sammanit/): देहरादून। प्रोफेसर नितिका कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन उज्ज्वल भवन स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड परिसर में किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ। रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर नितिका कौशल को “मेडिकल एजुकेशन में उत्कृष्ट योगदान” श्रेणी में यह सम्मान प्रदान […] - [प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में मचा हड़कंप](https://apnauttarakhand.news/prarambhik-shiksha-nideshak-par-jaanleva-hamla/): -भाजपा विधायक काऊ और उनके समर्थकों पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के दफ्तर में घुसकर भाजपा विधायक और उनके समर्थकों द्वारा अफसर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ की। मारपीट में अफसर के सिर पर गहरी चोट भी आई है। प्राइमरी एजुकेशन के डायरेक्टर अजय कुमार नौडियाल ने कहा- हमले की वजहें वही (विधायक) बेहतर जानते हैं। भाजपा विधायक उमेश […] - [फुटपाथ से चोरी हुई बच्ची 4 घंटे में बरामद, आरोपित की तलाश जारी](https://apnauttarakhand.news/footpath-se-chori-hui-bachhi-4ghante-me-baramad/): हरिद्वार(आरएनएस)। तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से दो वर्ष की बच्ची के चोरी होने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस, एएचटीयू और सीआइयू की पांच संयुक्त टीमें गठित कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। साथ ही जिले के संवेदनशील स्थानों, सीमावर्ती क्षेत्रों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया गया। मैन्युअल पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर लगातार अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने चोरी हुई […] - [खाई में गिरा पिकअप वाहन, पांच मजदूर घायल](https://apnauttarakhand.news/pickup-vehicle-falls-into-ditch-five-labourers-injured/): अल्मोड़ा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन खाई में गिर गया, जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 19 सीए 1126 का चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू, पुत्र राम सिंह बिष्ट, निवासी सराईखेत सल्ट मजदूरों को काम के लिए लेकर जा रहा था। इसी दौरान डोट्याल गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में चंदन सिंह, […] - [ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत 235 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई](https://apnauttarakhand.news/action-taken-against-235-outsiders-under-operation-crack-down/): अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान दस्तावेज न होने पर 235 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 600 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर किरायेदारों, मजदूरों और फड़-फेरी करने वालों का सत्यापन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल […] - [न्यायालय को धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा कड़ी, एसएसपी ने किया निरीक्षण](https://apnauttarakhand.news/security-tightened-after-threatening-mail-to-court-ssp-inspects/): अल्मोड़ा। जिला न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिले धमकी भरे मेल के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को न्यायालय की ईमेल के स्पैम सेक्शन में अज्ञात स्रोत से एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करते हुए पूरे परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया […] - [चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर, 273 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ](https://apnauttarakhand.news/multipurpose-camp-in-chanoda-273-beneficiaries-benefited-from-the-schemes/): अल्मोड़ा। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर उनका समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ प्रदान किया। खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 273 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 212 लोगों के प्रमाण पत्रों से जुड़े आवेदन पत्र भी भरवाए गए। खाद्य विभाग की ओर से 55 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गए। अधिकारियों […] - [1.86 लाख की स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार](https://apnauttarakhand.news/youth-arrested-with-smack-worth-rs-1-86-lakh/): अल्मोड़ा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने बेस तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दीपक सिंह बिष्ट को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.86 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई […] - [त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग, व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात](https://apnauttarakhand.news/%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7/): अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने आगामी होली और रमजान को देखते हुए शहर में पुलिस गश्त और चेकिंग बढ़ाने की मांग उठाई। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे के लिए जाना जाता है, जहां विभिन्न समुदाय मिलकर त्योहार मनाते हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख त्योहार एक साथ होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उठाईगिरी, जेबकतरी और शांति […] - [शादी से लौटते समय कार पलटी, युवक की मौत; सात घायल](https://apnauttarakhand.news/shaadi-se-lautte-samay-car-palti-yuvak-ki-maut/): रुड़की(आरएनएस)।   शादी समारोह से परिवार के साथ घर लौट रहे एक युवक की कार स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार लक्सर कस्बा निवासी संजय वर्मा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गुरुवार देररात रुड़की में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी रीटा वर्मा, भाई अजय वर्मा, […] - [मसूरी को शीघ्र ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट मिलेंगे, जल्द होगा एमओयू](https://apnauttarakhand.news/musoori-ko-sheeghra-hi-40-atirikt-golfkart-milenge/): – रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों व पर्यटकों को आधुनिक आवागमन सुविधा – मसूरी को शीघ्र ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट मिलेंगे, जल्द होगा एमओयू देहरादून(आरएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी को शीघ्र ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट की सुविधा प्राप्त होगी। जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल के लिए सभी तैयारिया पूर्ण कर ली है। इस संबंध में आरईसी (रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कार्पोरेशन लिमिटेड) भारत सरकार के सहयोग से गोल्फकार्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। आरईसी के प्रबंध निदेशक एवं अपर सचिव, भारत सरकार जल्द एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मसूरी […] - [धमकी के बाद हाई अलर्ट, विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम बनेगी](https://apnauttarakhand.news/dhamki-ke-baad-high-alert-vishesh-suraksha-audit-team-banegi/): हल्द्वानी(आरएनएस)।  न्यायालयों को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों के बीच सुरक्षा को लेकर अफसर अलर्ट हो गए हैं। शुक्रवार को अफसरों की उच्च स्तरीय संयुक्त टीम ने हल्द्वानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी, जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, अपर जिला जज सुजीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, एडीएम विवेक राय, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमियों की […] - [‘मेरी योजना’ पोर्टल लॉन्च, अब एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी](https://apnauttarakhand.news/meri-yojna-portal-launch-ab-ek-click-par-milegi-yojnao-ki-jankari/): देहरादून। प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अब एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मेरी योजना’ पोर्टल का शुभारंभ करते हुए इसे आमजन के लिए उपयोगी पहल बताया। इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सरल और त्वरित रूप से प्राप्त की जा सकेगी। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार ‘मेरी योजना’ पुस्तिका में शामिल सभी योजनाओं को पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। पोर्टल पर नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित विभागों की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों […] - [महिलाओं और बालिकाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स](https://apnauttarakhand.news/mahilao-aur-balikao-ko-diye-aatmraksha-ke-tips/): हरिद्वार(आरएनएस)।  महिला सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुइा। मौके पर बालिकाओं और महिलाओं को कानून व हेल्पलाइन संबंधी जानकारी दी। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। […] - [सूबे में नकलविहीन होंगी बोर्ड परीक्षाएंः डॉ. धन सिंह रावत](https://apnauttarakhand.news/soobe-me-nakalviheen-hongi-board-pareekshaen/): -संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश -कहा, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं आगामी 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार प्रदेश भर में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।  सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. […] - [यूजीसी एक्ट के विरोध में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने किया उपवास](https://apnauttarakhand.news/ugc-act-ke-virodh-me-yati-narsinhanand-ne-kiya-upwaas/): हरिद्वार(आरएनएस)।  मां गंगा तट स्थित सर्वानंद घाट पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने यूजीसी ऐक्ट को लेकर संत समाज की चुप्पी के विरोध किया। साथ ही एक दिन का उपवास भी रखा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हिंदू धर्माचार्यों से इस विषय पर मुखर होने का आह्वान किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को लेकर संत समाज को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए आगे आना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय नेतृत्व की नीतियों पर भी अपनी आपत्तियां व्यक्त करते हुए यूजीसी से जुड़े […] - [नैनीताल कोर्ट को मिली धमकी की ई-मेल भारत के साथ पाकिस्तान तक भेजी गई, जांच तेज](https://apnauttarakhand.news/nainital-court-ko-mili-dhamki-ki-email-bharat-ke-sath-pakistan-tak-bheji-gai/): हल्द्वानी। नैनीताल समेत कुमाऊं के कई जिलों के न्यायालयों को भेजी गई धमकी भरी ई-मेल के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल भारत के विभिन्न राज्यों के साथ पाकिस्तान और अन्य देशों तक भी भेजी गई थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को लगातार दो दिन नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के जिला जज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमाके की धमकी भेजी गई थी। इसके बाद सभी न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जांच में पता चला है […] - [तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण को बजट मिलने पर मेयर का स्वागत](https://apnauttarakhand.news/teenpani-dam-ke-punarnirman-ko-budget-milne-par-mayor-ka-swagat/): रुद्रपुर(आरएनएस)।  तीनपानी डेम के पुनर्निर्माण के लिए बजट जारी होने पर फुलसुंगा वार्ड एक वार्डवासियों ने मेयर विकास शर्मा और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया। गुरुवार को आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष लगाव रुद्रपुर से है। यह डैम उनके अपने वार्ड में है। इसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह किया था। इसे उन्होंने स्वीकार किया और इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डैम के […] - [नशे में धुत युवती का हंगामा करते हुए वीडियो वायरल](https://apnauttarakhand.news/nashe-me-dhut-yuvti-ka-hangama-karte-hue-video-viral/): रुद्रपुर(आरएनएस)।  नशे में धुत एक युवती ने बीच सड़क पर हंगामा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवती अपने कुछ साथियों के साथ सड़क में कार में बैठकर शराब पी रही थी। बताया जा रहा है कि अत्यधिक नशे की हालत में वह अचानक कार से उतरी और बीच सड़क पर हंगामा करने लगी। युवती गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिसकर्मियों से भी उलझती नजर आई। काफी […] - [उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं 23 से](https://apnauttarakhand.news/uttarakhand-ke-sarkari-vivi-ki-khel-pratiyogita-23-se/): देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 23 फरवरी से पंतनगर में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात में यह जानकारी दी। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक जारी रहेगी। प्रदेश के 11 सरकारी विश्वविद्यालयों के 1700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि राज्यपाल द्वारा पूर्व में आयोजित कुलपतियों की बैठक में राजकीय विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से […] - [साइबर ठगी के दो मामलों में 48 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, जांच शुरू](https://apnauttarakhand.news/cyber-thagi-ke-2-maamlo-me-48lakh-se-adhik-ki-thagi/): देहरादून। प्रदेश में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग अब लोगों को फंसाने के लिए बड़े नेताओं और उद्योगपतियों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामलों में देहरादून और चमोली में दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 48.66 लाख रुपये की ठगी सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल हैक कर कारोबारी के खाते से उड़ाए लाखों देहरादून में आनंदम स्वीट्स के संचालक आनंद स्वरूप गुप्ता निवासी नेहरू रोड, डालनवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को उनका मोबाइल हैक कर लिया […] - [सिमतोला इको पार्क में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल](https://apnauttarakhand.news/mock-drill-for-forest-fire-control-in-simtola-eco-park/): अल्मोड़ा। वनाग्नि की संभावित घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सिमतोला इको पार्क में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। मॉक ड्रिल के तहत सुबह सिमतोला क्षेत्र में आग लगने की काल्पनिक सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय किया गया। वन चेतना केंद्र एनटीडी को स्टेजिंग एरिया बनाकर राहत और बचाव कार्यों का संचालन किया गया। वन विभाग की टीम ने फायर लाइन बनाकर और उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया। […] - [संग्रहालय और मल्ला महल के संरक्षण को लेकर आयुक्त ने दिए निर्देश](https://apnauttarakhand.news/the-commissioner-gave-instructions-regarding-the-conservation-of-the-museum-and-malla-mahal/): अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने भ्रमण के दूसरे दिन शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण और विकास को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय संग्रहालय और ऐतिहासिक मल्ला महल का जायजा लिया। आयुक्त ने सबसे पहले राजकीय संग्रहालय पहुंचकर वहां संरक्षित ताम्रपत्र, प्राचीन मूर्तियां, दुर्लभ सिक्के और पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने इन धरोहरों के वैज्ञानिक और सुरक्षित संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ये वस्तुएं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं, जिनका सही रख-रखाव जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से प्राचीन सिक्कों को व्यवस्थित वर्गीकृत कर […] - [छात्राओं को साइबर अपराध व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक](https://apnauttarakhand.news/girl-students-were-made-aware-about-cyber-crime-and-security/): अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिला कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया। यह कार्यक्रम एडम्स गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं और स्टाफ ने भाग लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर जिलेभर में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर ठगी, मानव तस्करी और गौर शक्ति एप के बारे […] - [दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक](https://apnauttarakhand.news/review-meeting-held-in-the-university-regarding-preparations-for-the-convocation-ceremony/): अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक भवन में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में समिति संयोजकों और अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न समितियों की प्रगति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दीक्षांत समारोह के संयोजक डी. के. भट्ट ने अलग-अलग समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस पर कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह निकट भविष्य में प्रस्तावित है, ऐसे में सभी समितियां अपनी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं। उन्होंने विभिन्न मदों […] - [22 फरवरी को सिमकनी मैदान में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित](https://apnauttarakhand.news/a-grand-hindu-conference-will-be-organised-at-simkani-ground-on-february-22/): अल्मोड़ा। नगर के सिमकनी मैदान में 22 फरवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विषयों पर संवाद स्थापित करना है। इसके लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। समिति से जुड़े मनोज सनवाल, चंद्र प्रकाश फुलोरिया, दीपक पांडे, अमित साह मोनू, देवाशीष […] - [गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में झारखंड का नया गैंग पुलिस के राडार पर](https://apnauttarakhand.news/gangster-vikram-hatyakand-me-jharkhand-ka-naya-gang-police-ke-radar-par/): देहरादून(आरएनएस)।   गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में अब झारखंड का नया गैंग पुलिस के राडार पर है। पुलिस को आशंका है कि विवाद में गैंगस्टर की हत्या की गई है और जेल से ही गैंग को ऑपरेट किया गया। इस मामले में पुलिस झारखंड के छोटे गैंग के एसोसिएटस को भी चिन्हित कर रही है। पुलिस कयास लगा रही है कि हो सकता है बड़े गैंग ने छोटे गैंग को विक्रम शर्मा की हत्या की सुपारी दी हो। शार्प शूटरों ने छह गोलियां मारी थीं। इसमें से तीन गोलियां विक्रम के सिर और चेहरे पर लगी थीं। जमशेदपुर के गैंगस्टर […] - [भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल द्वारा वनाग्नि मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित](https://apnauttarakhand.news/forest-fire-mock-drill-programme-organised-by-land-conservation-forest-division-nainital/): नैनीताल, 18 फरवरी 2026 भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल द्वारा वनाग्नि काल 2026 के अंतर्गत आज चौगढ़ राजी मुख्यालय, बैदियाखान में वनाग्नि मॉक ड्रिल कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में प्रभाग की विभिन्न रेंजों से अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अग्नि दुर्घटना के दौरान उसे प्रभावी रूप से नियंत्रित करने हेतु पूर्वाभ्यास करना था। इसमें, आग लगने की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही को सुनिश्चित करने के लिए जीपीएस बिंदु का उपयोग किया गया और अग्नि को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस […] - [रुद्रपुर में फर्जी जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़, एसटीएफ ने एक दबोचा](https://apnauttarakhand.news/rudrapur-me-farji-janseva-kendra-ka-bhandafod/): रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। साल भर से ट्रांजिट कैंप में एक फर्जी जनसेवा केंद्र संचालित हो रहा था, जहां बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाए जा रहे थे। एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ‘पिक्सेल लैब’ ऐप के जरिए दस्तावेजों को एडिट कर फर्जीवाड़ा करता था। टीम ने मौके से आधार-पैन सहित 97 से अधिक दस्तावेज और उपकरण बरामद किए हैं। मंगलवार को एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन जोशी और उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल के नेतृत्व […] - [देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल में लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद](https://apnauttarakhand.news/ddn-jila-nyayalay-ko-bomb-se-udaane-ki-dhamki/): देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में तीन दिनों से जिला अदालतों को बम की धमकी मिल रही है। बुधवार को देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया। जज को भेजे गए मेल में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद की बात भी लिखी गई। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में भी इसी तरह की धमकी दी गई। अज्ञात ने इस बार राजधानी देहरादून स्थित जिला अदालत परिसर में विस्फोटक लगाने संबंधित मेल अदालत के आधिकारिक ईमेल पर भेजा है। इसके बाद पूरे परिसर को सील कर लगातार तलाशी ली जा […] - [कलेक्ट्रेट निरीक्षण में आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर](https://apnauttarakhand.news/during-the-inspection-of-the-collectorate-the-commissioner-issued-strict-instructions-and-stressed-on-the-speedy-disposal-of-pending-cases/): अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कलेक्टर न्यायालय में लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और मामलों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। […] - [सड़क दुर्घटना में कर्मचारी की मौत, कार चालक फरार](https://apnauttarakhand.news/sadak-durghatna-me-karmchari-ki-maut-driver-farar/): हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार रोड पर बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा स्थित सोमेश्वर क्षेत्र के बिल बाली बोन्थ निवासी दीपक गोस्वामी (39) वर्तमान में टिहरी विस्थापित शिवालिकनगर में रह रहे थे। वे पतंजलि के पास एक कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार देर रात ड्यूटी के बाद वे स्कूटर से घर लौट रहे थे। हरिद्वार रोड पर बीएचईएल तिराहे के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनको टक्कर […] - [वन निगम में करोड़ों के घपले का आरोप](https://apnauttarakhand.news/van-nigam-me-karodo-ke-ghaple-ka-aarop/): देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने निगम में लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये के विभिन्न घोटालों का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने छोटे कर्मचारियों के उत्पीड़न और बड़े अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टीएस बिष्ट ने मंगलवार को प्रेसक्लब में पत्रकार को जानकारी देते हुए कहा की राज्य गठन के समय परिसंपत्ति समायोजन में करीब 2.18 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें वसूली के बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जबकि एक छोटे […] - [रिस्पना नदी किनारे बसे 116 परिवारों को नोटिस, आवंटित फ्लैट में होना होगा शिफ्ट](https://apnauttarakhand.news/rispana-nadi-kinare-base-116-parivaro-ko-notice/): देहरादून(आरएनएस)।  मसूरी देहरादून डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमडीडीए) ने रिस्पना नदी किनारे बसी काठ बंगला कॉलोनी के 116 परिवारों को तीनों दिनों के भीतर देहरादून नगर निगम द्वारा बनाए गए हाउसिंग फ्लैट्स में शिफ्ट होने का नोटिस जारी किया है। ताजा नोटिस मिलने के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। नोटिस रविवार को चस्पा किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि परिवारों को बुधवार तक आवंटित फ्लैट में शिफ्ट होना होगा। नोटिस में ये भी जानकारी दी गई है कि गुरुवार को काठ बंगला में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। नोटिस में नगर […] - [दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी दबोचा](https://apnauttarakhand.news/dushkarm-aur-dharm-parivartan-ka-dabav-banane-ka-aaropi-dabocha/): रुद्रपुर(आरएनएस)। युवती के साथ शारीरिक यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ब्लॉक के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में शकील अहमद पर उसके साथ शारीरिक यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन करने, अपनी पत्नी के आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगाने तथा उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शकील अहमद पुत्र रहीस अहमद ग्राम बघौरी सितारगंज के खिलाफ धारा 64, 77, 78, 351(2), 329(4), 115 (2) बीएनएस व उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत […] - [पॉक्सो का आरोपी सन्देह के लाभ में दोषमुक्त](https://apnauttarakhand.news/pocso-ka-aaropi-sandeh-ke-labh-me-doshmukt/): रुद्रपुर(आरएनएस)। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अश्विनी गौड़ की अदालत ने किच्छा वर्ष 2023 के नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म मामले में आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2023 थाना पुलभट्टा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में शक्तिफार्म निवासी दीपक मंडल का नाम सामने आया। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर के आधार पर जांच की और […] - [मातृशक्ति के योगदान से समाज और राष्ट्र सशक्त: सीएम धामी](https://apnauttarakhand.news/matrishakti-ke-yogdan-se-samaj-aur-rashtra-sashakt/): देहरादून(आरएनएस)। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आई मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने बचपन और निजी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन किसी विशेष सुविधा से नहीं, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों की पूंजी से बना है। साधारण परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता का महत्व प्रारंभ से ही समझा। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के […] - [कबाड़ के नाम पर की जा रही थी गांजा तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार](https://apnauttarakhand.news/ganja-was-being-smuggled-in-the-name-of-scrap-three-accused-arrested/): अल्मोड़ा। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पिकअप वाहन से गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.58 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर सल्ट थाना प्रभारी कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक पिकअप वाहन को रोका गया। […] - [जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन](https://apnauttarakhand.news/all-party-struggle-committee-protests-against-district-development-authority-at-gandhi-park/): अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से गांधी पार्क, चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर जनता विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से लागू जिला विकास प्राधिकरण व्यवस्था के कारण आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जमीन और मकान के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया जटिल और लंबी हो गई है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं और […] - [जागेश्वर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मुकाबला शौकियाथल के नाम](https://apnauttarakhand.news/cricket-tournament-begins-in-jageshwar-inaugural-match-won-by-shaukiyathal/): अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में तूफानी क्लब शौकियाथल ने आरतोला को तीन विकेट से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मुकाबले के दौरान दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ी और पूरे मैच में रोमांच बना रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर शौकियाथल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले […] - [विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: दीपक रावत](https://apnauttarakhand.news/delay-in-development-works-will-not-be-tolerated-benefits-of-schemes-should-reach-the-last-person-deepak-rawat/): अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना और केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे। बैठक में जनपद […] - [इसी महीने खर्च करें जिला योजना का बजट: डीएम](https://apnauttarakhand.news/isi-maheene-kharch-karein-jila-yojna-ka-budget/): हरिद्वार(आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा है कि जिन विभागों ने अब तक स्वीकृत बजट खर्च नहीं किया, वे 28 फरवरी तक अवशेष राशि का अनिवार्य रूप से व्यय सुनिश्चित करें। अन्यथा शेष बजट दूसरे विभाग को दे दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी उस अफसर की होगी। डीएम ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि को लेकर समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश दिए। व्यय प्रमाण पत्र समय पर जिला अर्थ एवं […] - [दिव्यांग व्यक्ति का हत्यारोपी गिरफ्तार](https://apnauttarakhand.news/accused-of-murdering-disabled-man-arrested/): अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के रस्यारागांव में दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि विगत 24 जनवरी को रस्यारागांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान कुन्दन राम के रूप में हुई। अगले दिन मृतक के भाई हरीश राम की तहरीर पर दीपक पांडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। […] - [नाबालिग से दुष्कर्म से आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने की थानाध्यक्ष से वार्ता](https://apnauttarakhand.news/public-representatives-enraged-by-the-rape-of-a-minor-held-talks-with-the-police-station-in-charge/): अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों में आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत से भी भेंट कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की। उन्होंने बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया को […] - [रेफरल मॉनिटरिंग बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अनावश्यक रेफरल कम करने पर जोर](https://apnauttarakhand.news/referral-monitoring-meeting-reviews-health-services-emphasis-on-reducing-unnecessary-referrals/): अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित रेफरल मॉनिटरिंग समिति की बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक विभिन्न चिकित्सालयों से रेफर किए गए मरीजों के मामलों का विस्तार से परीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि इस अवधि में जनपद के अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी मिलाकर कुल 45,059 मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें से रेफरल दर केवल 0.65 प्रतिशत रही। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों […] - [आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन](https://apnauttarakhand.news/anganwadi-workers-took-out-a-rally-and-submitted-a-memorandum-regarding-their-demands/): अल्मोड़ा। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री रेखा आर्या के नाम ज्ञापन भेजा। गांधी पार्क चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक निकाली गई रैली में जनपद के विभिन्न विकासखंडों की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, कटौती रोकने और बायोमेट्रिक व्यवस्था से छूट देने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार की […] - [वनाग्नि सीजन को देखते हुए वनाग्नि नियंत्रण को लेकर किया गया संयुक्त अभ्यास](https://apnauttarakhand.news/in-view-of-the-forest-fire-season-a-joint-exercise-was-conducted-to-control-forest-fires/): अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग के अंतर्गत बिन्सर वन्यजीव विहार के कपड़खान बीट में सोमवार को वनाग्नि नियंत्रण को लेकर संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, वन विभाग के कर्मचारी और फायर वाचरों ने मिलकर भागीदारी की। अभ्यास का उद्देश्य आगामी वनाग्नि सीजन को देखते हुए त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को मजबूत करना रहा। अभ्यास के दौरान अभयारण्य क्षेत्र के भौगोलिक स्वरूप और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। वनाग्नि से निपटने में उपयोग होने वाले उपकरणों और संसाधनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही फायर […] - [बर्तन की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी आग, दुकानदार घायल](https://apnauttarakhand.news/bartan-ki-dukan-me-cylinder-phatne-se-lagi-aag/): ऋषिकेश(आरएनएस)। चंद्रेश्वरनगर में सोमवार सुबह एक बर्तन की दुकान में अचानक धमाके साथ गैस सिलेंडर फट गया। जिससे लगी आग की चपेट में दुकानदार भी आ गया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दुकानदार को जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एसडीआरएफ के जवानों के साथ आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे थे कि फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है। चंद्रेश्वरनगर में कमलेश चौहान, निवासी चंद्रभागा की बर्तन की दुकान है। उन्होंने दुकान […] - [महिलाओं से अश्लील हरकत करने पर युवक गिरफ्तार](https://apnauttarakhand.news/mahilao-se-ashleel-harkat-karne-par-yuvak-giraftar/): हरिद्वार(आरएनएस)। सिंहद्वार के पास नहर पटरी पर टहलने वाली महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां लेखा-जोखा संभालता है। यह मामला कनखल क्षेत्र का है। आरोपी पिछले कई दिनों से महिलाओं को निशाना बना रहा था। बीते रविवार को इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे करीब 25 दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित महिलाओं का आरोप था कि एक युवक सफेद रंग के स्कूटर से वहां पहुंचता और महिलाओं को देख आपत्तिजनक इशारे और अश्लील हरकतें करता है। शाम […] - [एडीएम की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी की कोशिश](https://apnauttarakhand.news/adm-ki-farji-id-banakar-cyber-thagi-ki-koshish/): रुद्रपुर(आरएनएस)।  साइबर ठगों द्वारा एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। एडीएम ने धोखाधड़ी की आशंका के चलते साइबर क्राइम थाना पंतनगर में शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को परिचितों से सूचना मिली कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। एडीएम ने स्पष्ट किया कि उनके नाम से आने वाली किसी भी संदिग्ध रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें […] - [काशीपुर ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब](https://apnauttarakhand.news/kashipur-ne-jeeta-overall-championship-ka-khitab/): रुद्रपुर(आरएनएस)।   कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा महिला प्रतियोगिता सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में हुई। इसमें काशीपुर ने ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीता। यूनिटी लॉ कॉलेज, रुद्रपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. नागेंद्र शर्मा और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंदन राठौर ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. नागेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर की महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रेगु और डबल्स इवेंट आयोजित किए गए। रेगु इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर प्रथम और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर द्वितीय रहा। […] - [ऑनलाइन निवेश पर कमाई के झांसे में गंवाए 4.5 लाख](https://apnauttarakhand.news/online-nivesh-par-kamai-ke-jhaanse-me-ganvae-saadhe-4-lakh/): देहरादून(आरएनएस)।  क्रिप्टो करेंसी में आठ फीसदी मुनाफे का झांसा देकर शातिरों ने 4.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की जीरो एफआईआर के आधार पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में ठगी का तरीका चौंकाने वाला है। माइल कॉलोनी, आराघर निवासी साहिब अख्तर (राजा) के साथ यह घटना। राजा से राहुल शर्मा नाम बताते हुए व्यक्ति ने व्हाट्एप पर संपर्क किया। पीड़ित को बिनान्स ऐप में निवेश पर कमाई का झांसा दिया। कहा कि इस पर आठ प्रतिशत या उससे अधिक कमाई होगी। पीड़ित ने झांसे में […] - [आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन](https://apnauttarakhand.news/aanganbadi-karykartao-ne-collectrate-gate-par-kiya-pradarshan/): रुद्रपुर(आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा उनके मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये […] - [मसूरी में टूटी सड़क, पार्किंग की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाया](https://apnauttarakhand.news/musoori-me-tooti-sadak-parking-ki-samasyao-ko-cm-ke-saamne-rakha/): देहरादून(आरएनएस)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट आर्यन देव उनियाल ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर मसूरी की समस्याओं को उनके समक्ष उठाया। उन्होंने मसूरी में विकास के लिए विस्तार से वार्ता की व समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने कहा कि मसूरी में वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवासीय कालोनी का निर्माण किया जाए। मसूरी नगर पालिका के सहयोग से भूमि आवंटन कर नियोजित आवासीय कालोनी बनाई जाए ताकि वंचित वर्ग को सुरक्षित एवं सम्मान जनक आवास उपलब्ध हो सकें। उन्होंने […] - [पर्यावरण संरक्षण और बर्ड वॉचिंग पर विशेषज्ञों का मंथन](https://apnauttarakhand.news/paryavaran-sanrakshan-aur-bird-watching-par-visheshagyo-ka-manthan/): रुद्रपुर(आरएनएस)। गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेले के तीसरे दिन सोमवार को पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली और बर्ड वॉचिंग विषयों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्कूली बच्चों और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए उपयोगी जानकारी दी। प्रकृति विज्ञान पहल संगठन के निदेशक डॉ. रमन ने ‘सस्टेनेबल लाइफस्टाइल के लिए व्यवहार में बदलाव’ विषय पर कहा कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत बदलाव, जैसे संसाधनों का संतुलित उपयोग, प्लास्टिक का कम प्रयोग और ऊर्जा की बचत, पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। पक्षी प्रेमी राजेश भट्ट ने कहा कि पक्षी जैव विविधता के महत्वपूर्ण […] - [मुख्य सचिव ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने हेतु मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिये ](https://apnauttarakhand.news/cs-ne-tehri-jheel-ko-global-destination-banane-ko-master-plan-taiyar-karne-ke-nirdesh-diye/): देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डिटिनेशन के रूप में विकसित किये जाने के लिये प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने सचिव पर्यटन को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के स्तर पर टिहरी झील एवं उसके समीपवती क्षेत्रो को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जाने तथा अवस्थापना सुविधाओं के विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से पूर्व टिहरी लेक डिटिनेशन का पर्यटन के दृष्टिगत विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिये। सोमवार को सचिवालय में पर्यटन विकास परिषद द्वारा टिहरी लेक प्रोजेक्ट के तहत सतत् समावेशी अनुकूल जलवायु आधारित पर्यटन विकास योजनाओं […] - [सहसपुर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का माल बरामद](https://apnauttarakhand.news/sahaspur-me-chori-ka-khulasa-2-giraftar/): देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में पानी की मोटर रिपेयर गोदाम से हुई केबिल चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया गया माल बरामद कर लिया। कोतवाली सहसपुर पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी 2026 को रामपुर कला निवासी सादिक पुत्र फकीरा ने तहरीर देकर बताया कि शंकरपुर स्थित उत्तराखंड जल संस्थान के मोटर रिपेयर गोदाम से अज्ञात चोरों ने मोटर की केबिल काटकर चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के […] - [डीजीपी के निर्देश पर उत्तराखंड में सघन सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई](https://apnauttarakhand.news/dgp-ke-nirdesh-par-uttarakhand-me-saghan-satyapan-abhiyan/): देहरादून। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर यह विशेष अभियान पूरे राज्य में सर्किल, थाना और चौकी स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बाहरी तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के अंतर्गत मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट, आश्रम, धर्मशालाएं, किराये के मकान, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल और गेस्ट हाउस में रह रहे लोगों का सत्यापन किया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकरों की भी […] - [शादी से पहले पुराने दोस्त ने युवती को दी निजी फोटो वायरल करने की धमकी](https://apnauttarakhand.news/shaadi-se-pahle-purane-dost-ne-yuvti-ko-di-niji-photo-viral-karne-ki-dhamki/): देहरादून(आरएनएस)। शादी की तैयारियों के बीच एक युवती को उसके पूर्व दोस्त ने निजी वायरल करने की धमकी दी है। आरोपी है कि वह शादी तुड़वाने के इरादे से यह हरकत कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर रविवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने तहरीर दी। बताया कि उसकी दोस्ती पूर्व में हरियाणा के सिरसा जिले के पन्नीवाला मोटा निवासी सुनील पुत्र बलबीर सिंह से थी। आरोप है कि दोस्ती के दौरान आरोपी ने […] - [टिहरी के युवक का था चंद्रबनी नाले में मिला शव](https://apnauttarakhand.news/tehri-ke-yuvak-ka-tha-chandrabani-naale-me-mila-shav/): देहरादून(आरएनएस)।  पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में शुक्रवार को मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान टिहरी निवासी 23 वर्षीय युवक के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने (फेफड़ों में पानी भरने) से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली पटेलनगर के इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शव की शिनाख्त अंशुल रावत (23) निवासी ग्राम डांग, थाना कीर्तिनगर, जिला टिहरी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अंशुल रोजगार के सिलसिले में देहरादून में रह रहा था और चंद्रबनी स्थित बिडलास […] - [तीन पिल्लों को पटक-पटककर मारने के आरोपी पर मुकदमा](https://apnauttarakhand.news/3pillo-ko-patak-patakkar-maarne-ke-aaropi-par-mukadma/): देहरादून(आरएनएस)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर बेजुबान पिल्लों पर कहर बरपाया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने गली में रहने वाली एक कुतिया के तीन नवजात पिल्लों को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि घटना 14 फरवरी की शाम की है। पुलिस को दी गई शिकायत में बिधौली निवासी परीक्षा तोमर और प्रीति टंडन ने बताया कि उनके पड़ोस […] - [नैनीताल में छुट्टी मनाने पहुंचे पांच हजार से अधिक पर्यटक](https://apnauttarakhand.news/nainital-me-chhutti-manane-pahunche-5hajar-se-adhik-parytak/): नैनीताल(आरएनएस)। वीकेंड पर रविवार को नैनीताल में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक करीब पांच-पांच हजार से अधिक पर्यटक शहर के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर घूमते दिखे। वीकेंड में पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। रविवार को नैनीताल समेत राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में पयर्टकों की भीड़ देखने को मिली। शहर की सड़कों पर भी जाम की स्थिति रही। माल रोड, बारापत्थर, भवाली रोड आदि में पर्यटकों के वाहनों की लंबी लाइन दिखी। बादलों के बीच खिली धूप में पर्यटक नौकायन का लुत्फ उठाते […] - [लंबे समय तक सहमति से बने संबंध को बलात्कार नहीं माना जा सकता: हाई कोर्ट](https://apnauttarakhand.news/ntl-hc-ne-kaha-lambe-samay-tak-sahmati-se-bane-sambandh-ko-rape-nahi-mana-ja-sakta/): नैनीताल (आरएनएस)। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध, केवल शादी न होने की स्थिति में बलात्कार की श्रेणी में नहीं आते। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला तभी बनता है, जब यह ठोस रूप से सिद्ध हो कि शादी का वादा शुरुआत से ही झूठा और धोखे की नीयत से किया गया था। मामला मसूरी की एक महिला की शिकायत से जुड़ा है, जिसने सूरज बोरा नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप […] - [बंदूक से फायर कर रील बनाने वाला गिरफ्तार](https://apnauttarakhand.news/banduk-se-fire-kar-reel-banane-wala-giraftar/): हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल थाना पुलिस ने दो नाली बंदूक से फायर कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया सिडकुल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल होते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। गश्त के दौरान पतंजलि विवि से आगे जंगल क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय भी वह दो नाली बंदूक लेकर घूम रहा था। उससे 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी […] - [सरकार की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं भाजपा पदाधिकारी: प्रेमचंद](https://apnauttarakhand.news/sarkar-ki-yojnao-ko-pratyek-vyakti-tak-pahunchaen-bjp-padadhikari/): ऋषिकेश(आरएनएस)। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा रायवाला मंडल के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के नवनियुक्त अध्यक्षों को सम्मानित किया। उन्हें प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। रविवार को रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अग्रवाल ने युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना बंगवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरीश पैन्यूली, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अजय साहू तथा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष आशा देवी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में मोर्चा प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन और अधिक […] - [दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 828 रुपये में दिल की सारी जांचें, बुखार का प्रोफाइल 971 में होगा](https://apnauttarakhand.news/dun-medical-college-me-828-rupye-me-dil-ki-saari-jaanch/): देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों को अलग-अलग जांचों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और न ही ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। निदेशालय के निर्देश पर अस्पताल में पहली बार ‘हेल्थ चेकअप पैकेज’ सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके तहत महज 610 रुपये में मिनी हेल्थ चेकअप और 971 रुपये में बुखार की पूरी कुंडली (प्रोफाइल) जांची जा सकेगी। वहीं 828 रुपये में दिल की सभी जांचें होगी और 2009 रुपये में कंपलीट हेल्थ चैकअप होगा। निजी लैबों से यहां पर पैकेज में जांच तीन गुना तक सस्ती हो जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. आरएस बिष्ट ने […] - [महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप](https://apnauttarakhand.news/mahila-ne-makan-malik-par-lagaya-chedchad-aur-dhamki-ka-aarop/): काशीपुर(आरएनएस)। एक महिला किरायेदार ने मकान मालिक पर अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ व विरोध करने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पर कुछ दिन पहले सीएससी संचालक ने भी फोटो स्टेट के पैसे न देने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। बिजनौर क्षेत्र निवासी एक महिला ने आईटीआई कोतवाली को तहरीर देकर कहा कि उसका पति महुआखेड़ा गंज में एक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपने परिवार के साथ पैगा चौकी के एक मकान […] - [ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले](https://apnauttarakhand.news/thekedar-ka-jeb-se-gira-phone-agyaat-ne-udaaye-7lakh/): हल्द्वानी(आरएनएस)। हल्द्वानी में भवन निर्माण के ठेकेदार का मोबाइल फोन कहीं गिर गया। फोन तो मिला नहीं, ठेकेदार के खाते से सात लाख की रकम जरूर उड़ गई। ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी मगर कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते पीड़ित की पुलिस सुन लेती तो उसके लाखों रुपये बच जाते। काठगोदाम स्थित चौफुला निवासी ठेकेदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि छह फरवरी को चौफुला में ही कहीं उनका मोबाइल फोन गिर गया था। काफी दूर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो उन्हें मोबाइल गायब मिला। खोजबीन की तो कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस […] - [आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान](https://apnauttarakhand.news/aayush-chhatr-ne-ganga-me-koodkar-de-di-jaan/): हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार में आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर जान दे दी। उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट में जीवन से हताश होने का जिक्र है। दूसरी ओर, इस घटनाक्रम के बाद साथी छात्रों में आक्रोश है। वे इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान यशपाल (21) पुत्र पुष्पेंद्र पाल के रूप में हुई। वह शाही भवन इंदिरानगर गोरखपुर यूपी का निवासी था और हरिद्वार के मायापुर स्थित विकास कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। यशपाल ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह […] - [बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष](https://apnauttarakhand.news/bigadti-kanoon-vyavastha-par-rajya-aandolankariyo-ne-jataya-rosh/): देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच की ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया। शनिवार को शहीद स्मारक पर प्रदेश में हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, संयुक्त नागरिक संगठन के दिनेश भण्डारी और शिवराज सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से जनता में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की छवि पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, युद्धवीर सिंह चौहान और ताराचन्द गुप्ता ने […] - [नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार](https://apnauttarakhand.news/nabalig-ko-le-jane-ke-aarop-me-yuvak-giraftar/): रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नाबालिग को पहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि चार फरवरी की सुबह उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर टीम गठित कर जांच शुरू की। इस दौरान शुक्रवार को नाबालिग स्वयं घर लौट आई। किशोरी ने परिजनों को बताया कि कौशल पुत्र पप्पू दिवाकर निवासी ग्राम काशीराम कॉलोनी, थाना सुनगढ़ी पीलीभीत उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और बाद में रास्ते में छोड़ दिया। […] - [छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले](https://apnauttarakhand.news/chhatr-ki-khudkashi-par-aayurvedic-college-me-jade-taale/): हरिद्वार(आरएनएस)। साथी छात्र की आत्महत्या से छात्र-छात्राएं गम और गुस्से से भर गए। उन्होंने परीक्षा और परिणाम में कथित गड़बड़ी को इसका कारण बताकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में ताले जड़ दिए। उन्होंने शनिवार को परिसर निदेशक को भी घेरा। प्रदर्शनकारियों ने निदेशक डॉ. अनूप गक्खड़ का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस हंगामे के कारण ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। तालाबंदी के चलते बड़ी संख्या में मरीज बिना उपचार कराए लौटने को मजबूर हुए। छात्रों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस […] - [जिन्न का डर दिखा तांत्रिक ने महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, आठ लोगों को उतारा मौत के घाट](https://apnauttarakhand.news/jinn-ka-dar-dikha-tantrik-ne-mahilao-ko-banaya-hawas-ka-shikar/): पश्चिमी दिल्ली (आरएनएस)। पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन शव मिलने के सनसनीखेज मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी झाड़-फूंक करने वाला कमरुद्दीन न सिर्फ हत्या बल्कि महिलाओं के साथ शोषण और अंतरराज्यीय ठगी नेटवर्क चलाने का भी दोषी पाया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों में ‘जिन्न से मिलानेÓ और ‘धनवर्षाÓ का झांसा देकर परिवारों को अपना शिकार बनाता था। वह विशेष रूप से परिवार की किसी लंबी […] - [खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन](https://apnauttarakhand.news/khanpur-brahmpur-me-december-maah-se-nahi-banta-ration/): रुड़की(आरएनएस)। खानपुर ब्रह्मपुर के करीब 6 सौ परिवारों को दिसंबर महीने से सस्ते गल्ले का राशन नहीं मिल रहा। गांव में सरकारी राशन की दुकान सस्पेंड है। इसे पास में बाक्करपुर की दुकान से अटैच किया गया है, जबकि दिसंबर महीने का राशन इस्माईलपुर के डीलर को आवंटित कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत डीएसओ से की है। लक्सर ब्लॉक के खानपुर ब्रह्मपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान गांव के मोहन सिंह के नाम पर आवंटित है। पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। प्राथमिक जांच में शिकायत सही मिलने पर […] - [वन तस्करों और वन विभाग के बीच मुठभेड़, तस्करों ने की पाँच राउंड फायरिंग](https://apnauttarakhand.news/van-taskaro-aur-van-vibhag-ke-beech-muthbhed/): काशीपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी क्षेत्र में शनिवार तड़के वन विभाग की टीम और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख तस्करों ने वनकर्मियों पर पांच हवाई फायर किए। जवाब में वन विभाग की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। घटना कपकोट हरसान गांव के पास उस समय हुई, जब प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनिंदर कौर के नेतृत्व में वन विभाग की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम का सामना लकड़ी […] - [खरीदारी को बाजार आई महिला का छीना लॉकेट](https://apnauttarakhand.news/khariddari-ko-bazar-aayi-mahila-ka-chheena-locket/): हल्द्वानी(आरएनएस)। शहर में स्नेचिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। साहूकारा लाइन, हल्द्वानी बाजार में बाइक सवार शातिरों ने महिला से चेन लूट ली। उसके बाद धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मल्ला बमौरी, लालडांठ निवासी ललिता ने कहा कि उसकी छोटी बहन पूर्णिमा शुक्रवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। साहूकारा लाइन बाजार में दो अज्ञात शख्स बाइक से उनके पास आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने का लॉकेट छीन लिया। बाजार के बीच में महिला को धक्का देकर गिरा […] - [गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स](https://apnauttarakhand.news/golden-card-yojna-me-anshdan-me-vriddhi-par-bhadke-pensioners/): ऋषिकेश(आरएनएस)। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड योजना को बीमा कंपनी को देने और अंशदान में वृद्धि को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेताया कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को ढालवाला में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती की बैठक हुई। अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पेंशनर्स की पेंशन से गोल्डनकार्ड में अंशदान वृद्धि का प्रस्ताव बिना संगठनों की सहमति के पारित किया गया है। साथ ही गोल्डन कार्ड योजना को संचालित करने के लिए बीमा कंपनी को देने का प्रस्ताव किया […] - [राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा](https://apnauttarakhand.news/rajpur-road-hatyakand-me-jharkhand-se-bulaye-gaye-the-shooter/): देहरादून। राजधानी के राजपुर रोड इलाके में हुए चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच में वारदात में शामिल शूटरों की पहचान कर ली गई है और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।   जिम से निकलते ही बरसाई गोलियां घटना शुक्रवार सुबह की है। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से बाहर निकलते समय बदमाशों ने विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनके […] - [नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग](https://apnauttarakhand.news/nabalig-ko-bhaga-le-jane-ke-aaropi-ki-giraftari-ki-maang/): रुद्रपुर(आरएनएस)। विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैंप से नाबालिग को ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आरोपी किशोरी को लेकर गुड़गांव गया था और अब वहां से भी भाग गया। वहीं नाबालिग के परिवार को धमका रहा है। शुक्रवार को विधायक शिव अरोरा समर्थकों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी क्राइम निहारिका तोमर से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि कुछ समय पहले ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से मूल रूप से बिहार निवासी अशरफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। उन्होंने यह मामला तब भी उठाया था उनके द्वारा यह लेकिन […] - [उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले](https://apnauttarakhand.news/mobile-hack-kar-bank-khato-se-ek-lakh-90hajar-nikaale/): रुद्रपुर(आरएनएस)। साइबर ठगों ने उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर उसके दो बैंक खातों से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शम्भू सुमन सिंह पुत्र राम सिंह वैद्य निवासी वार्ड 14 किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 जनवरी को साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। आरोप है कि उनके एक बैंक के खाते से 88.69 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्होंने तुरंत बैंक में जाकर अपने खाते को फ्रीज करा दिया। उन्होंने जब दूसरे बैंक में जाकर अपने […] - [आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग](https://apnauttarakhand.news/iit-chhatr-ko-talashne-ke-liye-gangnahar-ko-kiya-band/): रुड़की(आरएनएस)। आईआईटी रुड़की के लापता 29 वर्षीय छात्र आशीष शुक्ला की तलाश में शुक्रवार को भी दिनभर गंगनहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन देर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। जबकि छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर में पानी भी बंद करा दिया गया है। इसके बावजूद अभीतक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। छात्र को तलाशने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईआईटी की सुरक्षा एजेंसी समेत स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जुटी हुई है। घटना स्थल से लेकर आसफनगर झाल तक जगह जगह एनडीआरएफ की टीम खड़ी है। ताकि कहीं […] - [मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक](https://apnauttarakhand.news/chief-election-officer-ne-ki-rajneetik-dlo-ke-sath-baithak/): – राजनैतिक दलों से फरवरी माह तक शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील – राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई विभिन्न विषयों पर चर्चा देहरादून(आरएनएस)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण, बीएलओ आउटरीच अभियान,बूथ लेवल एजेंट्स की शत प्रतिशत नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा […] - [सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद](https://apnauttarakhand.news/sahishnuta-aur-sewabhav-paida-karti-hai-hindutva-ki-bhavna/): ऋषिकेश(आरएनएस)। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और हिंदुत्व की परंपरा विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देती है। समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब-जब हिंदू समाज संगठित हुआ है, तब-तब राष्ट्र ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। ऐसे में सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी है। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आवास-विकास में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज किसी के विरोध में नहीं, बल्कि सकारात्मक विचारधारा, सहिष्णुता और सेवा भाव के साथ आगे […] - [उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती](https://apnauttarakhand.news/uttarakhand-me-bade-paimane-par-police-adhikariyo-ke-transfer/): देहरादून। प्रदेश में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। देहरादून में 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय सिंह को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटीएफ के पद पर तैनात […] - [प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा](https://apnauttarakhand.news/prayas-hospital-ke-md-samet-5-ke-khilaf-mukadma/): रुद्रपुर(आरएनएस)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रयास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी डॉ. मो. आरिफ खान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला अस्पताल के लीज एग्रीमेंट, बैंक खाते की जमा राशि फ्रीज कराने तथा मारपीट के आरोपों से जुड़ा है। भमरौला रुद्रपुर निवासी डॉ. अतुल पांडेय पुत्र हरीश चन्द्र पांडेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह और उनकी पत्नी डॉ. रिचा पांडेय दोनों डॉक्टर हैं। डॉ. अतुल के अनुसार अगस्त 2023 में डॉ. आरिफ खान के साथ अस्पताल को पांच वर्ष के लिए लीज पर लेने का एग्रीमेंट हुआ था। शर्तों […] - [बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ आठ लाख की ठगी](https://apnauttarakhand.news/bsf-jawaan-ki-patni-ke-sath-8-lakh-ki-thagi/): रुद्रपुर(आरएनएस)। सितारगंज क्षेत्र में बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले टैक्स जमा कराने के बहाने महिला को जाल में फंसाया और फिर सीबीआई जांच व पति की नौकरी जाने की धमकी देकर करीब आठ लाख रुपये की रकम ठग ली। अधिक रकम की मांग होने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने साइबर सेल और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता हरविन्दर कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म ने साइबर सेल अधिकारी को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 18 दिसंबर को उनके फोन पर एक […] - [सिल्वर सिटी मॉल में मारा गया विक्रम शर्मा, सामने आया गैंगस्टर कनेक्शन](https://apnauttarakhand.news/silver-city-mall-me-mara-gya-vikram-sharma-mila-gangster-connection/): देहरादून। राजधानी के सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित सिल्वर सिटी मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह हुई सनसनीखेज हत्या ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिम से बाहर निकलते समय गोली का शिकार बने 45 वर्षीय विक्रम शर्मा को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विक्रम शर्मा पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से ज्यादा हत्या के मामले शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में उसके तार झारखंड के आपराधिक गिरोहों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। काशीपुर से संबंध रखने वाला विक्रम वर्तमान में देहरादून के […] - [अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य](https://apnauttarakhand.news/apradh-ke-prati-shony-sahansheelta-ki-neeti-par-sarkar-poori-pratibaddhta-se-kar-rahi-kary/): देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पहले भी कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे और स्पष्ट किया था कि अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। हाल की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को समयबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि […] - [देहरादून में कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तीन दिन में दूसरा हत्याकांड](https://apnauttarakhand.news/dehradun-me-karobari-ki-dindahade-goli-maarkar-hatya/): देहरादून। राजधानी में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स के पास शनिवार सुबह जिम से बाहर निकलते समय एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी और खनन कारोबार से जुड़े थे। पुलिस के अनुसार सहस्रधारा रोड स्थित ग्रीन व्यू निवासी विक्रम शर्मा रोज की तरह सुबह सिल्वर सिटी स्थित जिम में व्यायाम करने पहुंचे थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे […] - [केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद](https://apnauttarakhand.news/kendriy-budget-se-uttarakhand-me-parytan-ko-milega-badhava/): ऋषिकेश(आरएनएस)। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से गुरुवारको ऋषिकेश में केंद्रीय बजट-2026 को लेकर श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय बजट-2026 से उत्तराखंड का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और पर्यटन को काफी बढ़ावा भी मिलेगा। विश्नोई धर्मशाला ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पूर्व में रेल बजट और सामान्य बजट अलग-अलग प्रस्तुत किए जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब एकीकृत बजट की परंपरा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि अवकाश दिवस होने के बावजूद बजट प्रस्तुत किया जाना सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यसंस्कृति को दर्शाता है। इसमें […] - [मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा](https://apnauttarakhand.news/mantri-ganesh-joshi-ne-ki-reap-gramotthan-ki-gramy-vikas-sameeksha/): देहरादून(आरएनएस)। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट – ग्रामोत्थान (REAP) की विभागीय समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने योजना के अंतर्गत आवंटित वित्तीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना है, […] - [अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता](https://apnauttarakhand.news/arjun-hatyakand-me-police-ke-hath-lagi-safalta/): देहरादून(आरएनएस)। देहरादून में हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डोईवाला कोतवाली की लाल तप्पड़ चौकी क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश की मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल बदमाश को कोरोनेशन अस्पताल भर्ती कराया गया। मुठभेड़ की यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है। हत्याकांड में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। डोईवाला कोतवाली की लालतप्पड़ […] ## Pages - [Contact Us](https://apnauttarakhand.news/contact-us/): Harish Chandra Tripathi Village and post Bamanswal Distt -Almora, Pin 263623 Contact – 9358340527 Monday to Saturday:  10am- 5pm Sunday : 11am- 4pm Email – rnstripathi@gmail.com यदि आपके पास कोई समाचार, विचार, सुझाव या जनहित से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे आप व्यापक मंच तक पहुँचाना चाहते हैं, या आप अपने व्यवसाय, सेवा अथवा कार्यक्रम के लिए हमारी वेबसाइट पर विज्ञापन (Advertisement) देना चाहते है तो बेझिझक उपरोक्त दिए गए माध्यमों के माध्यम से हमसे संपर्क करें। आपकी आवाज़, आपका संदेश — हम तक पहुँचाइए, हम उसे जन-जन तक पहुँचाएंगे। [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)