मां नन्दा देवी मेले के पोस्टर का हुआ विमोचन, भव्य स्वरूप में आयोजित होगा नंदा देवी महोत्सव


अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में होने वाले विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव को लेकर नंदा देवी मंदिर समिति के द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें समिति ने मां नंदा देवी के पोस्टर का विमोचन करते हुए बताया कि पूर्व की तरह ही इस बार भी मेले को स्वरूप भव्य किया जाएगा। जिसमें नगर और बाहर के व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। पूर्व में मेला समिति को लगभग 19 लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी जिसमे से मेले में खर्च लगभग 12 लाख आया और मेला समिति ने लगभग 6 लाख की बचत की। मेला समिति का कहना है की मेले को भव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इस बार मेले के दौरान अनेक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जा रही हैं।अधिक से अधिक संख्या में लोग मेले में प्रतिभाग कर सके इसके लिए भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अल्मोड़ा की सम्भ्रांत जनता का भी आह्वाहन किया कि मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि एडम्स फील्ड में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दुकानें भी सजेंगी। इसी के साथ मां नन्दा देवी मेले के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। नंदा देवी महोत्सव के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता एवं मां नंदा देवी पोस्टर के विमोचन के अवसर पर मनोज वर्मा अध्यक्ष, मनोज सनवाल सचिव/मुख्य संयोजक, सांस्कृतिक संयोजक, हरीश बिष्ट कोषाध्यक्ष, किशन गुरुरानी संरक्षक, अमरनाथ सिंह नेगी मीडिया प्रभारी, जीवननाथ वर्मा, धन सिंह मेहता, अनूप शाह व्यवस्थापक, डॉ निर्मल जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट सभासद नगर पालिका परिषद, परितोष जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, आनंद बगडवाल, जगत तिवारी, हरीश कनवाल, आशुतोष जोशी, मोहन कांडपाल, हर्षित, सुमित, आयुष वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, अमित साह सभासद, पुष्पा सती, गीता मेहरा, मीना भेसोड़ा, लता तिवारी, रवि गोयल, रवि कनौजिया, कुलदीप मेर, सुमित शाह, वरुण, रक्षित, संजय शाह अध्यक्ष सस्ता गल्ला विक्रेता, विक्की पलनी, संतोष मिश्रा, नरेंद्र चंद्र, प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

13 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

13 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

13 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

13 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

13 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.