Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला आयोग ने दिए चार धाम यात्रा मार्ग में पिंक टॉयलेट बनाने के निर्देश

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने चार धाम यात्रा मार्ग में महिला तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों के लिए पिंक टॉयलेट बनाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इस सम्बंध में राज्य के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि पर्यटन एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। जिसमें देश-विदेश से विभिन्न स्थानों से पर्यटक और अनेकों यात्री आते है। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुविधा हेतु पिंक टायॅलेट का होना अत्यन्त आवश्यक है। जिनमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि महिलाओं को असुविधा का सामना न करना पडे। यह देखने में आया है कि विभिन्न स्थानों में बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय बने तो है परन्तु वह सुचारू रूप से चल नहीं रहे हैं या उनमें साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय में महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं नहीं रहती या वह पर्याप्त नहीं है। महिलाओं के साथ विभिन्न समस्यांए होती है। ऐसे में गंदगी होने से बीमारी का खतरा अत्यधिक होता है। इसलिये यह अत्यंत आवश्यक है कि महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था हो।