मौसम ने ली करवट तो सुहाना हो गया समां..

देहरादून। उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के चलते मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को ऊंची चोटियों पर हिमपात के बाद सोमवार को तड़के राज्‍य के सभी इलाकों में बादलों से नेमत बरसी। कहीं बारिश और कहीं बादलों के पहरे ने गर्मी से कुछ राहत दी। वहीं चारधाम की ऊंची चोटियों में हिमपात भी हुआ है। मौसम आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

करीब आधा घंटे तक चले अंधड़ ने लोगों को खूब डराया
सोमवार को तड़के करीब चार बजे से देहरादून में तेज आंधी चली। करीब आधा घंटे तक चले इस अंधड़ ने लोगों को खूब डराया। हालांकि बाद बारिश की बौछार पड़ने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी छू-मंतर हो गई। पछवादून, रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।
रुद्रप्रयाग, मसूरी और टिहरी में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई है। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बदल छाए हुए हैं और वर्षा के असर बने हुए हैं। सोमवार सुबह से हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले में काले बादल छाए रहे। यहां भी गरज और चमक के साथ बारिश हुई। बहरहाल लोगों के गर्मी और उमस से राहत मिल गई है।

चारों धाम में हुई बर्फबारी
चमोली जिले में भी मौसम खराब बना हुआ है। यहां बारिश हो रही है। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ और केदारनााथ धाम में चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। रविवार की रात को यमुनोत्री क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम में भी रात को हल्की बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम की आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक चुकी हैं। जिसके कारण यमुनोत्री धाम में ठंड भी अधिक बढ़ गई है।

मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कुमाऊं में भारी बारिश और मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य स्थानों पर भी ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।
कई दिन से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए बारिश एवं कुछ जगह पर हुई ओलावृष्टि राहत लेकर आई है। सुबह के समय चल रही ठंडी हवाओं के चलते एसी, कूलर, पंखे तक बंद करने पड़े। मई के महीने में हवाओं ने फरवरी जैसा अहसास कराया। हालांकि बारिश के कारण आम, लीची आदि की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस समय आम की फसल की शुरुआत हुई है। जून के अंत तक ही फसल के पकने की उम्मीद है। ऐसे में तेज आंधी से फसल पेड़ों से गिर गई है। दिल्ली में मौसम की खराबी के चलते देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली लगभग चार से पांच फ्लाइट देरी से पहुंचीं। जबकि देहरादून एयरपोर्ट पर मौसम की वजह से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। यहां से सामान्य तौर पर फ्लाइट जारी हैं।

बारिश ने बढ़ाई परेशानी
दून के विभिन्न इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। इस बीच कुछ इलाकों में हल्का जलभराव हुआ। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने नगर निगम से वार्डों में नाले नालियों की सफाई का काम समय से पूरा करने की मांग की है। ताकि आगे बरसात में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

7 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

7 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

7 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

7 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.