काल बन रही है यहां रफ्तार, पुलिस कैसे करेगी काबू

देहरादून। प्रदेश में तेज रफ्तार वाहन लगातार दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2020 में 64.45 प्रतिशत और वर्ष 2021 में 76.79 प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज रफ्तार वाहनों के कारण हुई हैं। ऐसे में अब प्रदेश में लगातार ऐसे वाहनों के खिलाफ जांच अभियान तेज करने की बात कही जा रही है।
प्रदेश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2020 में 1041 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में 674 व्यक्तियों की मृत्यु और 471 घायल हुए। वर्ष 2022 में 1405 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 820 व्यक्तियों की मृत्यु और 849 घायल हुए। वर्ष 2022 में अप्रैल तक 517 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 318 की मृत्यु और 467 व्यक्ति घायल हुए हैं। परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा जब इन दुर्घटनाओं की जांच की गई तो यह बात सामने आई कि लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का सबसे बड़े कारण बन रहा है। इन दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा भी सबसे अधिक है। दुर्घटना के अन्य कारणों में गलत दिशा में वाहन चलाना, गलत तरीके से वाहन को ओवरटेक करना, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत पार्किंग, वाहन की स्थिति, मौसम, सड़क की स्थिति, ओवर लोडिंग, मोबाइल का प्रयोग, वाहन चालक का बीमार होना व वाहन के सामने अचानक जानवर का आ जाना शामिल हैं। हालांकि, ये शेष कारण तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से वाहन चलाने के मामले में काफी कम हैं। इनमें भी दुपहिया, कार और मध्यम व भारी भार वाहनों से सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।
परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने इन पर रोक लगाने के लिए पुलिस व परिवहन विभाग को प्रवर्तन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

वर्ष 2021 में हुई दुर्घटनाओं की स्थिति
कारण दुर्घटना, मृतक, घायल
तेज रफ्तार व लापरवाही – 1079, 582, 849
गलत दिशा – 98, 53, 81
गलत ओवरटेकिंग- 27, 18, 17
शराब पीकर – 16, 04, 20
गलत पार्किंग – 07, 06, 01
वाहन की स्थिति – 06, 11, 02
मौसम – 02, 01, 01
सड़क की स्थिति – 03, 03, 06
मोबाइल का इस्तेमाल – 01, 00, 01
चालक का स्वास्थ्य – 03, 06, 09
जानवर का आना – 04, 05, 04
अन्य कारण – 159, 131, 100
कुल – 1405, 820, 1091

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.