कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध


अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक विविधताओं से सराबोर रहा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर उनके साथ विजय नेगी, जगदीश वर्मा, मुराद खान, राजेन्द्र तिवारी, अमरनाथ सिंह नेगी और डॉ. संतोष बिष्ट ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। स्टार नाइट की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय की जोरदार प्रस्तुति से हुई। उन्होंने ‘नेल पॉलिश’, ‘छोरी लछीमा’, ‘माया लागी’ और ‘आख्यो मैं सुरम’ जैसे लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके सुरों की गूंज और दर्शकों की तालियों की आवाज देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर गूंजती रही। इसके बाद रूद्रवंशी बिष्ट की प्रभावशाली आर्टिस्टिक योग प्रस्तुति ने दर्शकों को शारीरिक संतुलन और लयबद्धता की एक नई परिभाषा से परिचित कराया। दिशा अकादमी की ओर से प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर सजीव किया और दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार नवीन बिष्ट को उनके साहित्यिक योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर कुमाऊं की साहित्यिक परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

Harish Tripathi

Recent Posts

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

5 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

5 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

5 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

5 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताए जेनेरिक दवाओं के लाभ

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,…

1 day ago

This website uses cookies.