Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्याल्दे विखौती मेले को लेकर हुई बैठक, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा


अल्मोड़ा। द्वाराहाट क्षेत्र में 13 अप्रैल से आयोजित होने वाले पौराणिक स्याल्दे विखौती मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कोतवाली द्वाराहाट में बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सीओ रानीखेत भावना कैंथोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, ग्राम प्रधान और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर सीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, महिला सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। सीओ ने सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इसके बाद सीओ रानीखेत ने मेला क्षेत्र और बाजारों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी, एसएसआई मीना आर्या, चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर धरम सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।