अल्मोड़ा। श्री राम सांस्कृतिक एवं सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी कुमाऊं महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर रविवार को दिशा अकैडमी सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस वर्ष कुमाऊं महोत्सव का आयोजन 21 जून से 30 जून तक जीआईसी खेल मैदान, अल्मोड़ा में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ सिंह नेगी ने की, जबकि संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। बैठक में रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, डॉ. संतोष बिष्ट, मुराद खान, अश्विनी नेगी, पंकज भगत, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, चेतन पांडे, संदीप सिंह नयाल, सपना संगा, मानसी जोशी, प्रियंका शैली, कशिश जोशी, खुशी बिष्ट, प्रदीप सिंह, रमेश सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, हर्षित टम्टा समेत कई लोग उपस्थित रहे।आयोजन के तहत आयोजित होने वाली गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं के लिए दिशा अकैडमी में ऑफलाइन ऑडिशन भी आयोजित किए गए, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में अमरनाथ सिंह नेगी, राजेंद्र तिवारी, लक्की पवार, सपना संगा, गर्वित तिवारी और मनोज भारद्वाज मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 70 प्रतिभागियों को मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने के लिए चुना गया है।
अल्मोड़ा। धौलादेवी, भैसियाछाना और लमगड़ा विकासखंडों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने…
अल्मोड़ा। पातालदेवी निवासी शिवालिका चन्द ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर…
अल्मोड़ा। नगर के कपीना निवासी तोषित लोहनी ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में आयोजित पासिंग…
मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ और पत्रकार जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : जिलाधिकारी राज्य…
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में अल्मोड़ा में पटवारियों के बड़ी…
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में सोमवार को चौघानपाटा स्थित एक…
This website uses cookies.