Categories: अल्मोड़ा

विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायतों में विधायक मनोज तिवारी ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने विकासखंड भैंसियाछाना के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए मौके से ही अधिकारियों को फोन द्वारा निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। बुधवार को विधायक मनोज तिवारी ने भैसियाछाना ब्लॉक के अगेरा, तल्ली पभ्या, मल्ली पभ्या, लिंगुड़ता में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को तमाम समस्याओं से अवगत कराया, इस पर विधायक ने ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी से दलगत राजनीति से आगे आने का आह्वान किया। इसके उपरांत विधायक ने प्राइमरी पाठशाला हटोला का निरीक्षण किया तथा जीर्ण शीर्ण हो चुके विद्यालय भवन की मरम्मत करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष गोपाल राम ने किया। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पांडे, दान सिंह नेगी, जगदीश नेगी, त्रिलोचन उप्रेती, राहुल जागेश्वरी, भुवन राम, गोपाल राम आदि लोग मौजूद रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

17 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

17 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

17 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

17 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

17 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.