मध्य प्रदेश के मंत्री के विवादित बयान पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देहरादून(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के मंत्री के बयान को लेकर गुरुवार को दून में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री के बयान को सेना का अपमान करार दिया। कहा कि भाजपा का यही असली चेहरा है। कांग्रेसियों ने यहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की और पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में एकत्रित कांग्रेसियों ने एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा पर सेना का अपमान का आरोप लगाया। कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ सेना ने जिस शौर्य के साथ जवाब दिया, उसे पूरा देश सलाम कर रहा है, लेकिन भाजपा नेता अपनी असली मानसिकता से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। वह या तो अपने बयानों से सेना का अपमान कर रहे हैं, या फिर तिरंगा शौर्य यात्रा निकालकर सेना की आड़ लेकर अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा सेना का सम्मान करती है तो अभी तक अपने मंत्री को पद से क्यों नहीं हटाया। जबकि मुकदमा भी कोर्ट के आदेश पर हुआ। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, आलोक मेहता, पार्षद अभिषेक तिवारी, मुकीम अहमद भूरा, मोनिका चौधरी, अर्जुन पासी, सुनील जायसवाल, जगदीश धीमान , राजकुमार जायसवाल, सूरज छेत्री, सावित्री थापा, राजेश पुंडीर ,गौरव शर्मा, वीरेंद्र पंवार, शकील मंसूरी, इकराम, प्रवीण भारद्वाज, शाहिद अहमद, आतिफ़ शेख, विजेंद्र चौहान, राजीव चौधरी, अमनदीप सिंह, मनीष गौनियाल, सुनील थपलियाल, उदवीर सिंह पंवार, राजकुमार, संजय शर्मा, लकी राणा, राजेश सिंह, गोपाल सिंह, अरुण बलूनी, मंजू चौहान, जगत सिंह, अशोक कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

अल्मोड़ा पुलिस: स्कोर्पियो चालक द्वारा वाहन पर लगाई काली फिल्म उतरवाकर दी सख्त हिदायत

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…

4 days ago

अल्मोड़ा में नवनियुक्त सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने ग्रहण किया कार्यभार

अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…

4 days ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:  जागेश्वर धाम में योग कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…

4 days ago

चार दिन में दो बेटियों की असमय मौत से गमगीन हुआ धौलछीना

अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…

4 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कटारमल मंदिर परिसर में हुआ योग कार्यक्रम

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…

4 days ago

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…

5 days ago

This website uses cookies.