Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: पालिका ने नगर क्षेत्र से 06 आवारा गौवंश को भेजा गौ सदन



अल्मोड़ा।

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगरपालिका परिषद् द्वारा जिला पंचायत, पशुपालन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे 06 आवारा, निराश्रित गोवंश को गो सेवा न्यास गुरूकुल शोले कटारमल, ज्योली, अल्मोड़ा के गौ सदन पहुँचाया गया। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा जनहित में नगर से आवारा गोवंश को हटाने की कार्यवाही लगातार गतिमान है। बताया कि  इस वर्ष अब तक 36 गोवंश पशुओं को गोसदन भेज जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन पशु स्वामियों द्वारा अपने पशु नगर में आवारा छोड़े जा रहे हैं, उनके विरूद्व कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। उन्होंने सभी गोवंश स्वामियों से अपील की है कि वे अपने गोवंश को नगर में कदापि न छोड़ें, पकड़े जाने पर उनके विरूद्व नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, वन पर्यवेक्षक रूप सिंह, पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।