म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

मुंबई (आरएनएस)। म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके तुरंत बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। म्यूजिक कंपोजर को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम सहित उनकी कई और टेस्ट किए। फिलहाल उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के मुताबिक उन्हें एंजियोग्राम से गुजरना पड़ सकता है। ऑस्कर विनर संगीतकार की देखरेख स्पेशल डॉक्टरों की टीम कर रही है। ए.आर. रहमान को इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। ए.आर. रहमान हाल ही में जब विदेश से वापस लौटे तो उन्हें गर्दन में काफी दर्द महसूस हो रहा था। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत भी होने लगी।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

5 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

5 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

5 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

5 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

5 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.