नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

टिहरी। उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल से देवभूमि को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। 14 साल की नाबालिग का अपहरण कर उसके संग गैंगरेप का मामला सामने आया है।

पुलिस ने अलीम और अजरुदीन निवासी मंडावर, बिजनौर को गिरफ्तार किया, साथ ही लड़की को भी ढूंढ निकाला है। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के मामले में और भी आरोपी शामिल हैं। पुलिस जिसकी तलाश कर रही है। सनसनीखेज घटना से क्षेत्र की जनता में रोष है।

खबरों के मुताबिक नई टिहरी के बौराड़ी में एक 14 साल की नाबालिक लड़की मंगलवार को अचानक से गायब हो गई, जिसे परिजनों ने काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद लड़की के पिता ने नई टिहरी पुलिस थाने में उसकी लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू की।

पुलिस ने जांच के आधार पर दो लड़के अलीम और अजरुदीन निवासी मंडावर, बिजनौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लड़की को बौराड़ी से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया। मेडिकल में किशोरी से रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

18 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

18 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

19 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

19 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

19 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.