नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश महामंत्री पोखरियाल को सौंपा जिम्मा

देहरादून। कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को लेकर समय पर सभी तैयारियां पूरी कराने का जिम्मा प्रदेश महामंत्री विरेंद्र पोखरियाल को सौंप दी है। उन्हें गढ़वाल मंडल के सभी नगर निगमों का चुनाव प्रभारी बनाया गया। विरेंद्र पोखरियाल को चुनाव प्रभारी बनाए जाने के सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आदेश किए। अध्यक्ष माहरा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये दायित्व दिया गया है। ताकि गढ़वाल मंडल के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार के नगर निगम के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। चुनाव प्रभारी का दायित्व होगा कि वे जल्द क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से संपर्क स्थापित करें। वार्डों की कमेटियों का गठन किया जाए। परिसीमन, वार्डों के आरक्षण की स्थिति से जुड़ी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराएंगे। ताकि पार्टी समय पर अधिकृत प्रत्याशियों का चयन सुनिश्चित कर सके।
चुनाव प्रभारी का दायित्व दिए जाने पर विरेंद्र पोखरियाल ने प्रदेश अध्यक्ष और सभी बड़े नेताओं का आभार जताया। कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के स्वर्णिम को वापस स्थापित किया जा सके। सभी नगर निगम में कांग्रेस जीत हासिल कर लोकसभा चुनाव के लिए जीत का रास्ता तैयार करेगी। सभी का सहयोग, सुझाव लेकर इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.