Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान के तहत जोड़े जा रहे नवीन मतदाता


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में सोमवार को नंदा देवी बूथ में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर अल्मोड़ा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर इस अभियान को चला रही है, इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं को इस अभियान में जोड़ा जा रहा है तथा मतदाता सूची में मतदाताओं के पहचान पत्रों में संशोधन तथा नए नाम जोड़ने व हटाने का कार्य किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि अल्मोड़ा नगर के सभी बूथों में इस अभियान को वृहद रूप पर चलाया जाएगा इसके अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। सोमवार को आयोजित बैठक में एक दर्जन से अधिक नव मतदाताओं का पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, अशोक गोस्वामी, नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, नव मतदाता अजय तिवारी, अक्षित जोशी, रजत नेगी, तरुण पांडे, मनोज उपाध्याय, करन सिंह नेगी, मोहित तिवारी, मोहित राना, दीक्षित पांडे, अजय साह, संजय वर्मा, राकेश बिष्ट, अमन अधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।