APNA UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की आवाज

संसद मार्च की तैयारियों में जुटा पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा



पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा आगामी 1 मई को आयोजित संसद मार्च की तैयारियों जुट गया है। मोर्चा पदाधिकारी इन दिनों विभिन्न कार्यालयों में जाकर शिक्षकों व कर्मचारियों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक सूत्रीय पुरानी पेंशन बहाली की मांग की लड़ाई को आरपार करना है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यालय पौड़ी में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों में शिक्षको व कर्मचारियों को आगामी संसद मार्च को लेकर जागरुक किया। मोर्चा का यह अभियान आगामी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस मौके पर मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि संसद मार्च को लेकर लगातार विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है। जिसमें सभी का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आरपार की लड़ाई में संसद मार्च एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। पोखरियाल ने बताया कि लगातार दबाव बनाने से ही हम पुरानी पेंशन को बहाल कर पाएंगे। जिसका असर राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी दिखाई दे रहा है। मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे। कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व यह केंद्र सरकार को एक चेतावनी भी होगी। उन्होंने कहा पुरानी पेंशन जो कि जीपीएफ आधारित है और कर्मचारी हित में है तथा सेवानिवृत्ति के बाद प्रत्येक कर्मचारी के का सहारा है उसे बहाल करने के लिए यह एक जनांदोलन है। इस अवसर पर संजय नेगी, रविंद्र डोगरा, डा. कमलेश मिश्रा, भवान नेगी, नरेंद्र रावत, दीपक कांत गैरोला, सुभाष बहुगुणा, जसपाल रावत, मनोज डंडरियाल आदि मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *