ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसकर 10.50 लाख गंवाए

देहरादून(आरएनएस)।  दून निवासी एक युवक ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसकर 10.50 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने उसे मोटा मुनाफ कमाने का लालच दिया। प्रेमनगर थाना पुलिस के अनुसार, विकास कुमार निवासी पोंधा ने तहरीर दी कि 20 फरवरी 2025 को उन्हें एक नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। ग्रुप में स्टॉक मार्केट को लेकर मैसेज आते थे। विकास कुछ समय तक इन मैसेज को पढ़ते रहे, बाद में उन्होंने भी निवेश की इच्छा जताई। इस पर उनकी प्रिया शर्मा नाम की एक युवती से बात हुई। प्रिया ने उन्हें निवेश से संबंधित जरूरी जानकारी दी। उसने विकास को एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद कंपनी में उनका खाता खोला गया। युवती ने बताया कि निवेश करने से उन्हें अच्छा प्रॉफिट होगा। विकास ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कंपनी की ओर से बताए गए बैंक खातों में निवेश के लिए 10.50 लाख रुपये जमा कराए। कुछ दिन बाद उसका काफी प्रॉफिट उनके खाते पर दिख रहा था। यह देख उन्हें ठगी का शक हुआ। उन्होंने कंपनी में रकम निकालने के लिए कहा, लेकिन बताया गया कि रकम निकालने से पहले उन्हें 21 लाख रुपये जमा करने होंगे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

7 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

7 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

7 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

7 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

7 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.