पार्षद पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक महिला ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक पार्षद पर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल बेरीनाग पिथौरागढ़ हाल ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च की शाम को वह अपनी साथी किराएदार युवती के साथ एक होली मिलन समारोह में गई थी। जब वह घर वापस आने लगी तो वहां एक पार्षद भी पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान पार्षद ने उससे अश्लील हरकत की और छेड़छाड़ कर अभद्रता की। विरोध करने पर पार्षद और उसकी पत्नी ने उससे गाली-गलौज कर मोबाइल और 5 हजार की नकदी छीन ली। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने मकान मालिक को दी। इस पर मकान मालिक पार्षद को समझाने के लिए आए तो उसने उनसे ही मारपीट कर दी। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

5 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

5 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

5 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

5 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

5 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.